शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उन स्टार किड्स में शुमार हैं, जो हमेशा लाइम लाइट में रहते हैं। वो जब भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हैं, कुछ ही देर में वायरल होने लगती है। अभी कुछ दिनों पहले ही उनकी मिरर सेल्फी काफी वायरल हुई थी।
विज्ञापन
2 of 5
सुहाना खान
- फोटो : viral bhayani
अब एक बार फिर सुहाना चर्चा में हैं। मामला ही कुछ ऐसा है। सुहाना को मुबंई के एक क्लीनिक के बाहर देखा गया, जहां से उनका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि सुहाना को क्या हुआ इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है लेकिन सुहाना के फैंस को उनके हेल्थ की चिंता हो रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Suhana Khan
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि सुहाना क्लीनिक में क्यों गई थीं। इस वीडियो को वीरल भिवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीरल ने सुहाना की इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि सुहाना खान स्नैप्ड एट क्लीनिक।
4 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने सुहाना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- तुम्हे अस्पताल जाने की जरूरत क्या है डॉक्टर क्या एक कॉल पर तो पूरा अस्पताल तुम्हारे घर आ जाएगा। सुहाना के फैंस को अब उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है।
बता दें कि सुहाना कुछ दिन पहले अपनी दोस्त की शादी में नजर आई थीं। शादी के फंक्शन में सुहाना ने हाथों में मेहंदी लगाई थी। साड़ी पहने सुहाना की तस्वीरों को फैंस ने बहुत पसंद किया था। खबरों की मानें तो सुहाना को एक्टिंग में इंट्रेस्ट है और वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं।