सुहाना खान
- फोटो : Insatagram- @suhanakhan2
सुहाना की पोस्ट पर कमेंट्स की बैछार आ गई। उनकी पोस्ट पर नव्या नवेली नंदा, अनन्या पांडे, माहिप कपूर, भावना पांडे सहित कई स्टार्स ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। सुहाना की खास दोस्त और एक्ट्रेस अन्नया पांडे ने कमेंट कर लिखा, 'तुम हमेशा से खूबसूरत हो।' पिछले दिनों भी सुहाना खान ने बोल्ड फोटो साझा की थी, जो कि खूब वायरल हुई थी। साझा की गई तस्वीर में सुहाना का अंदाज बेहद ग्लैमरस लग रहा था। फोटो में सुहाना खान बेहद हॉट एंड स्टाइलिश नजर आ रही थीं। बता दें, सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज भी बने हुए हैं, जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं।