बॉलीवुड के किंग खान ने अपने काम की बदौलत भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। उनके लिए फैंस आज भी उतने ही पागल हैं, जितना किसी जमाने में पहले हुआ करते थे। लेकिन अब शाहरुख के साथ-साथ सिनेमा जगत में उनके बच्चों का जलवा भी देखने को मिलेगा। जहां एक तरफ बड़े बेटे आर्यन खान लेखन और निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं बादशाह की लाडली बेटी सुहाना पापा की तरह ही अभिनय की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग खत्म हो चुकी है और सुहाना इस फिल्म में अपने रोल को लेकर काफी चर्चा बटोर चुकी हैं। लेकिन इस बार सुहाना अपने रोल या फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी एक डायरी के लिए सुर्खियां में बनी हुई हैं। सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल डायरी की तस्वीर साझा की है, जिसका उनके पिता शाहरुख खान से एक खास कनेक्शन है।