हिंदी सिनेमा की मौजूदा अभिनेत्रियों में यशराज फिल्म्स की खोज समझी जाने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर धीरे धीरे, सधे कदम कामयाबी की तरफ ठोस कदम बढ़ा रही हैं। अपनी हर फिल्म में एक अनूठा किरदार करने को बेचैन रहने वाली वाणी के अभिनय की तारीफ उन फिल्मों में भी होती रही है जिनके बॉक्स ऑफिस नतीजे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। वाणी ने हाल ही में निर्माता दिनेश विजन की एक मेगा बजट फिल्म साइन की है और अब खबर है कि वह जल्द ही अपने पहले अमेरिकी टूर पर निकलने वाली हैं। वाणी कहती हैं, ‘ये टूर मेरा एक सपना रहा है और मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं कि मेरा एक और बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है।’