gauri khan
- फोटो : instagram: gaurikhan
गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला सशक्तिकरण से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया। गौरी खान ने इस पोस्ट से साथ अपने आधे चेहरे की तस्वीर को भी साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं एक महिला हूं। रक्षक, म्यूज अर्थात पोज देना, पथिक यानी घूमना-फिरना, सपने देखने वाली और सफल महिला हूं। आप केवल मेरा एक हिस्सा देखें। वह हिस्सा जो मेरी भूमिका में निहित है, मेरी आत्मा में नहीं।'