फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने 'काली' बोलने पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कमेंट्स साझा कर कहा- 'मैं खुश हूं'

Wed, 30 Sep 2020 05:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2
रंगभेद देश और दुनिया में एक बड़ा मुद्दा है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में इसका असर देखा जाता रहा है। अब फिल्मी सितारे भी इसे लेकर खुलकर बात करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लोग तमाम सेलिब्रिटीज का या उनके बच्चों का रंग को लेकर कई बार मजाक बनाते हुए देखे जाते रहे हैं। अब हाल ही में ऐसे लोगों को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने करारा जवाब दिया है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसके जरिए उन्होंने रंग को लेकर मजाक बनाने वाले लोगों को जमकर लताड़ लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर कोई ना कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं। उनका हर पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। अब हाल ही में सुहाना ने एक पोस्ट और साझा किया है जो उनके फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्ट पर उन्होंने रंगभेद पर बात की है।
विज्ञापन

3 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2
सुहाना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कुछ कमेंट्स भी साझा किए हैं जो लोगों ने उनके पोस्ट पर किए हैं। इन कमेंट्स को साझा करने से पहले सुहाना ने लिखा, 'यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें कुछ बता दूं। ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं। काली शब्द का इस्तेमाल एक महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जो डार्क कलर की हैं।'
 

4 of 5
सुहाना खान - फोटो : instagram: @suhanakhan2
इस पोस्ट के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा है, 'अभी बहुत कुछ चला रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना के साथ बड़ा होता है। जब मैं 12 साल की थी तब मुझे लोगों द्वारा बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं। ये टिप्पणी भारत के लोग करते हैं जबकि हम सभी भारतीय मुख्य रूप से ब्राउन कलर के ही होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2
आगे उन्होंने लिखा, 'आप मेलेनिन से खुद को दूर करने की कितनी कोशिश करते हैं लेकिन कर नहीं सकते। अपने ही लोगों से नफरत करने का मतलब है कि आप दर्द में हैं। मुझे दुख है कि अगर सोशल मीडिया इंडियन मैचमेकिंग या यहां तक कि आपकी खुद की फैमिली ने भी आपको आश्वस्त किया है कि अगर आप 5'7 और आपका कलर साफ नहीं है तो आप सुंदर नहीं हैं। मैं 5'3 की हूं और ब्राउन कलर की हूं। इसके बाद भी मैं खुश हूं और आपको भी होना चाहिए।'

पढ़ें: Asha Parekh Birthday: प्रेम में असफल रहने के बाद ताउम्र कुंवारी रहीं आशा पारेख, पद्मश्री पुरस्कार से भी हो चुकी हैं सम्मानित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें