फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं सुधीर मिश्रा, फिल्म में ये होगा खास

Fri, 23 Mar 2018 04:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जल्द ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर एक और बायोपिक बनने जा रही है। जिसका निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर-डायरेक्टर सुधीर मिश्रा करेंगे। फिल्म का नाम 'दासदेव' होगा जो मशहूर बंगाली साहित्यकार शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 4
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत करते हुए सुधीर मिश्रा ने कहा कि वो महात्मा गांधी पर बायोपिक बनाना चाहते हैं वो भी छिप कर। क्योंकि हर बड़े इंसान की बायोपिक पर जबरदस्ती का बवाल होता है। उनके वंशज संबंधित व्यक्तित्व के ठेकेदार हो जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सुधीर आगे बताते हैं कि, गांधी जी जैसी शख्सियत पर फिल्म जरूर बननी चाहिए। अब तक जितनी फिल्म बनी उससे ये थोड़ी अलग होगी। फिल्म में देवदास के किरदार में राहुल भट्ट नजर आएंगे। फिल्म पहले 23 मार्च को रिलीज होने वाली थी। मगर फिर उसकी रिलीजिंग डेट किन्हीं कारणों से बदली गई।
विज्ञापन

4 of 4
'दासदेव'20 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुधीर मिश्रा का ये देवदास थोड़ा अलग होगा, क्योंकि फिल्म की पृष्ठभूमि राजनीतिक रखी गई है। इस फिल्म में रिचा चड्ढा पारो और अदिति राव हैदरी चांदनी के किरदार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें