फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गैंगस्टर' की गर्लफ्रेंड न बनती तो पोर्न स्टार बन जातीं कंगना रनौत, इंटरव्यू में खुद किया था खुलासा

Fri, 23 Mar 2018 03:55 PM IST
अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
कंगना रनौत आज अपने टैलेंट की बदौलत न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं लेकिन एक वक्त ऐसा था जब कंगना फिल्मों की तलाश में पोर्न इंडस्ट्री तक भी पहुंच गई थीं। जीहां कंगना बॉलीवुड की क्वीन यूं ही नहीं बनी। 17 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली कंगना ने एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut
टीवी शो ''Vh1 Inside Access" को दिए अपने इंटरव्‍यू में कंगना ने यह बताया था कि कैसे वह हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री का हिस्‍सा बनने से पहले ही एक अडल्‍ट फिल्‍म साइन कर चुकी थीं। कंगना ने बताया था, मुझे फिल्‍म के लिए फोटोशूट करना था लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो मुझे वहीं कुछ ठीक नहीं लगा।
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut
कंगना ने आगे बताया, 'वह उस समय अपनी टीनऐज में थी जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ था। मैं जानती थी कि यह गलत है लेकिन फिर मैंने तय किया कि ठीक है, मैं यह कर लूंगी। लेकिन बाद में वह फोटोशूट मुझे किसी अश्‍लील फिल्‍म जैसा लग रहा था और मुझे लगा कि यह करना सही नहीं हैं क्‍योंकि वह सच में सही फिल्‍म नहीं थी।
 

4 of 5
kangana
कंगना ने बताया कि अनुराग बसु ने अगर गैंगस्टर न दी होती तो मैं शायद आज कहीं और होती। खैर गैंगस्टरके लिए भी मैंने कई ऑडिशन्स दिए। महीनों इंतजार किया। लेकिन फिल्म मिलने के बाद जैसे मेरे करियर को एक दिशा मिली और मैंने इन सब से दूरी बना ली। इस फिल्म के बाद मैंने अपनी एक्टिंग में कड़ मेहनत की और एक से बढ़कर एक चैलेंजिंग रोल किए। आज आलम यह है कि अपने टैलेंट की बदौलत कंगना न सिर्फ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं बल्कि उनका नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mn
कंगना को 2016 में उनकी फिल्‍म 'तनु वेड्स मनु' के लिए तीसरा राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार दिया गया है। इससे पहले वह अपनी फिल्‍म 'क्‍वीन' के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री और 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्‍कार जीत चुकी हैं। ‘गैंगस्टर’ से लेकर ‘सिमरन’ तक का सफर काफी चुनौतियों भरा रहा लेकिन उन्होंने संघर्षों के किसी भी मोड़ पर हार नहीं मानी और इसीलिए आज वो सफलता की बुलंदियों पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें