फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sudha Shivpuri Birthday: 'बा' ने ओम शिवपुरी से शादी के लिए ठुकराए थे कई रिश्ते, फिर यूं बनी बात

Thu, 14 Jul 2022 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ओम शिवपुरी-सुधा शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की प्यारी सी 'बा' तो आपको याद ही होंगी? कई पीढ़ियों वाले इस शो में पुरखिन 'बा' का किरदार अभिनेत्री सुधा शिवपुरी ने अदा किया। इस शो के जरिए वह घर-घर में बा के रूप में पहचानी जाने लगीं। आज इन्हीं बा का जन्मदिन है। टीवी की दुनिया में पहचान बनाने से पहले सुधा शिवपुरी रंगमंच की दुनिया में भी बड़ा नाम रही हैं। उनके पति ओम शिवपुरी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे। सुधा शिवपुरी और ओम शिवपुरी ने थिएटर से लेकर कई फिल्मों तक साथ काम किया। इसी दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। इनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
सुधा शिवपुरी, स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का जन्म 14 जुलाई, 1937 को इंदौर में हुआ था। उनकी मुलाकात ओम शिवपुरी से आल इंडिया रेडियो में शिरकत करने के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोनों की जान-पहचान बढ़ने लगी। बता दें कि सुधा शिवपुरी के परिवार के आर्थिक हालात उस दौरान ठीक नहीं थे। इसलिए, वह अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देना चाहती थीं। मगर ओम शिवपुरी साहब ने उन्हें प्रेरित किया और सुधा ने अपना बीए पूरा किया।
विज्ञापन

3 of 4
सुधा शिवपुरी - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रेजुएशन करने के बाद सुधा भी एनएसडी आ गईं। दरअसल यह वह दौर था, जब ओम शिवपुरी का रुझान एक्टिंग की ओर ज्यादा बढ़ रहा था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया और सुधा से कहा कि उन्हें चार-छह साल तक उनका इंतजार करना होगा। ओम शिवपुरी ने सुधा से कहा कि जब तक मेरे भाई बहनों की शादी नहीं हो जाती, तब तक तुम्हें मेरा इंतजार करना होगा। दूसरी तरफ सुधा की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई थी। उनकी शादी की उम्र हो गई थी और उनके लिए रिश्ते भी आने शुरु हो गए थे। ऐसे में ओम शिवपुरी ने ऐसी तरकीब निकाली, जिससे वे सुधा के करीब भी आ जाएं और उनकी शादी भी टल जाए।
विज्ञापन

4 of 4
ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी - फोटो : Twitter
ओम शिवपुरी ने सुधा को भी अपने पास दिल्ली बुला लिया और वे भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का हिस्सा बन गईं। दोनों दिल्ली में साथ में नाटक सीखने लगे। मगर एक दिन सुधा को शादी के लिए पसंद करने के लिए दिल्ली में ही एक लड़का आ गया। इस समय तक ओम शिवपुरी ने सुधा से शादी के बारे में नहीं सोचा था। उनका ध्यान करियर बनाने की तरफ था। मगर, जब सुधा की शादी के लिए चुना गया लड़का उन्हें देखने आया तो उन्होंने उससे शादी के लिए हां नहीं कही। आखिरकार, ओम शिवपुरी और सुधा शिवपुरी ने साल 1968 में शादी की। उस वक्त ओम शिवपुरी संघर्ष कर रहे थे। शादी के बाद दोनों ने मिलकर एक थिएटर कंपनी शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें