बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही से सुर्खियों में बनी हुई हैं। 14 जून 2020 को सुशांत की मौत के बाद रिया पर कई सवाल उठे थे और अभिनेता को ड्रग देने के मामले में उन्हें 28 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था। इस हाई प्रोफाइल केस को लेकर पूरे देश में जहां खूब हल्ला मच रहा था, वहीं जेल के अंदर रिया चक्रवर्ती ने कैसे अपना समय बिताया इसकी जानकारी मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज ने दी है।