फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा से लेकर जाह्नवी तक, 'पद्मावती' के ट्रेलर की सक्सेस पार्टी में चमके सितारे, PHOTOS

Mon, 06 Nov 2017 07:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल
विज्ञापन
1 of 6
padmavati_party
साल 2017 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पद्मावती' के ट्रेलर ने बॉलीवुड में धूम मचा रखी है। इसके बाद रिलीज हुआ गाना 'घूमर' लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है। शनिवार को रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। देर रात वे दीपिका के घर पार्टी एन्जॉय करने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, दीपिका ने फिल्म के रिस्पॉन्स को देखते हुए एक ग्रांड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें रणवीर सिंह, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, शाहरुख-गौरी समेत कई बड़े सेलेब्स पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसकी फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट की। फोटो में सैफ अली खान की बेटी सारा, एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के साथ पार्टी एन्जॉय करती दिखीं।

4 of 6
पार्टी 4 नवंबर को हुई। कई बड़े सितारे इस पार्टी में पहुंचे। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ट्रेलर में काफी खतरनाक लग रहे हैं। लेकिन जब वह इस पार्टी में पहुंचे तो वह बड़े क्यूट लग रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
पार्टी में शामिल हुए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दीपिका-रणवीर के साथ भी एक क्यूट तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें यह कपल स्टाइलिश अंदाज में पोज करता दिखाई दे रहा है। चर्चा थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया लेकिन ये तस्वीर अफवाहों का जवाब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर भी पार्टी की शान बढ़ाने पहुंचे। श्री देवी की बेटी जाह्नवी और ईशान के बारे में कहा जा रहा है कि दोनों मराठी फिल्म 'सैराठ' के हिंदी रीमेक से अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करेंगे। बता दें, 'पद्मावती' 1 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें