सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक ने एक धीमी शुरुआत के बाद अब रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म की सफलता के बाद सिद्धार्थ ने अगली फिल्म साइन कर ली है, जिसमें वह डबल रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित होगी।
विज्ञापन
2 of 5
इस फिल्म की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। बता दें कि पिछले कुछ समय से इस बात की चर्चा थी कि सिद्धार्थ को इस फिल्म में कास्ट किया जा सकता है, लेकिन अब इस बात की पुष्टि हो चुकी है। सिद्धार्थ इस फिल्म में कैप्टन बत्रा के रोल से साथ पूरा न्याय करना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सिद्धार्थ ने बताया, 'यह सच में एक प्यारी स्टोरी है। जो बहादुरी की कहानी है। कैप्टन का परिवार पिछले साल मेरे संपर्क में आया। उन्होंने 24 साल की उम्र में देश के लिए जो काम किया, उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उनके जीवन में बहुत कुछ है जो हम आपको बताना चाहते हैं।'
पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान से जुड़ा बड़ा खुलासा, 'दबंग' जो भी कहेंगे वो मैं करूंगी
4 of 5
Sidharth Malhotra
कैप्टन विक्रम बत्रा सन् 1999 में हुए कारगिल युद्ध में देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें इस त्याग के लिए मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। सिद्धार्थ ने इस फिल्म के बारे ज्यादा जानकारी न देते हुए बताया कि अगले साल फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
सिद्धार्थ ने बताया, 'फिल्म के लिए उन्हें काफी तैयारी करनी है। फिल्म में घुड़सवारी जैसे सीन की शूटिंग के लिए तैयारी करनी है। हम इसके लिए अगली गर्मियों से शुरुआत कर देंगे। इसके ज्यादातर हिस्से की शूटिंग रियल लोकेशन पर की जाएगी।'
पढ़ें: 'पद्मावती' के अलाउद्दीन खिलजी ने पहली बार उठाया ऐसा कदम, याद करेगा 'साउथ'