फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर सलमान के फैंस को तोहफा, 'टाइगर' के बाद अब ये फिल्म मचाएगी धमाल

Wed, 27 Dec 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan, bhushan kumar
सुपरस्टार सलमान खान के जन्मदिन पर उनके फैंस के लिए तोहफा है। इस मौके पर एक जबरदस्त घोषणा की गई है। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' के लिए अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार ने हाथ मिलाया है। 

पढ़ें: देश ही नहीं दुनिया भर में 'टाइगर' की दहाड़, 5 दिन में कमाई 200 करोड़ के पार
विज्ञापन

2 of 5
इस फिल्म की सबसे खास बात है कि सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर तीसरी बार साथ आएंगे। इससे पहले दोनों ने मिलकर 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी ब्लॉकबस्टर दी हैं। यह फिल्म 2019 के ईद पर रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि निर्माता भूषण कुमार और अतुल अग्निहोत्री फिल्म 'भारत' को प्रोड्यूस करेंगे।
  On Salman Khan’s birthday today, here’s a BIG announcement... Bhushan Kumar and Atul Agnihotri join hands to produce their new film #Bharat... Stars Salman Khan... Ali Abbas Zafar [#Sultan, #TigerZindaHai] directs... Eid 2019 release... #HappyBirthdaySalmanKhan — taran adarsh (@taran_adarsh) December 27, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
फिलहाल सलमान के अपोजिट किसी हीरोइन का नाम तय नहीं है लेकिन जिस तरह से दर्शक सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी पसंद कर रहे हैं माना जा रहा है इस फिल्म के लिए भी कैटरीना को अप्रोच किया जाएगा।  'भारत' की शूटिंग अप्रैल 2018 से शुरु कर दी जाएगी।
  What an announcement on the birthday of #SalmanKhan and success of #TigerZindaHai !#BhushanKumar @Tseries join hands with #AtulAgnihotri for #Bharat to be directed by @aliabbaszafar #HappyBirthdaySalmanKhan pic.twitter.com/2FDSiRa77g — Atul Mohan (@atulmohanhere) December 27, 2017

 

4 of 5
Salman Khan
बता दें कि यह 2014 में आई कोरियन फिल्म 'Ode To My Father' की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म में एक आदमी की कहानी है जिसके जरीए 1947 से लेकर 2002 तक का भारत दिखाया जाएगा। प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने कहा, 'यह एक देश के साथ-साथ एक इंसान के सफर की कहानी है। मैंने फिल्म के राइट्स भी खरीद ली है।' अतुल अग्निहोत्री ने कहा, 'मैं सलमान खान को ही फिल्म के किरदार में फिट देख सकता हूं। सलमान के साथ फिल्म बनाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी हो जाती है क्योंकि लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan
अतुल अग्निहोत्री ने बताया कि, फिल्म की शूटिंग अबु धाबी, स्पेन, दिल्ली और पंजाब में की जाएगी। फिल्म की शूटिंग 2018 अप्रैल से शुरु हो जाएगी। अगले तीन महीनों में फिल्म की कास्टिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें