फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेट स्टोरी 2' एक्ट्रेस ने 2 साल पहले रचाई थी शादी, अब इस तरह किया खुलासा

Wed, 27 Dec 2017 01:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Surveen Chawla
जहां एक ओर विरुष्का की शादी का जश्न लोगों के जुबान पर चढा़ हुआ है इसी बीच बॉलीवुड की एक और हॉट एक्ट्रेस सुरवीन चावला शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पिक्चर के साथ कैप्शन लिखकर किया।

पढे़ं- VIDEO: विराट के सामने ही अनुष्का को चूम बैठे शाहरुख, 'छइयां-छइयां' पर दोनों को खूब नचाया
विज्ञापन

2 of 5
Surveen Chawla
'हेट स्टोरी 2' में जबरदस्त बोल्ड सीन से सुर्खियों में आईं सुरवीन कई सारे टेलीविजन सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। सुरवीन ने कैप्शन लिखा- 'एक साधारण से जिंदगी के बीच में मेरी कहानी भी किसी परी से कम नहीं हैं।' इस तस्वीर में सुरवीन अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं। जिसमें उन्होंने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं तो वहीं उनके पति कोट पैंट में दिखाई दे रहे हैं। 
  And just like that, right in the middle of an extra-ordinary life, love gave us a fairy tale❤️... #Married #bliss #EternalLove #GiveUsYourLove&Blessings pic.twitter.com/zMUyqgQqQL — Surveen (@SurveenChawla) December 27, 2017

 
विज्ञापन

3 of 5
Surveen Chawla
सुरवीन ने अपनी शादी का खुलासा सोशल मीडिया पर आज किया है। हालांकि एक लीडिंग वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम ने सुरवीर की शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। वेबसाइट के मुताबिक सुरवीन ने 2 साल पहले 28 जुलाई 2015 को ही अक्षय के साथ इटली में शादी कर ली थी। लेकिन लोगों को बताने के लिए सही समय का इंतजार कर रही थीं। अक्षय और सुरवीन की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी।वहीं शादी कुछ दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुई थी। 

पढे़ं- देश ही नहीं दुनिया भर में 'टाइगर' की दहाड़, 5 दिन में कमाई 200 करोड़ के पार

4 of 5
Surveen Chawla
सुरवीन इस समय एकता कपूर की वेब सीरीज 'हक से' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। जिसमें उनके साथ राजीव खंडेलवाल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सुरवीन कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं लेकिन' हेट स्टोरी 2' फिल्म से काफी लाइम लाइट बटोरी थी। इसके अलावा सुरवीन कही तो होगा, कसौटी जिंदगी की, कॉमेडी सर्कस और 24 सीजन 2 में भी दिखाई दी थीं।

पढे़ं- सलमान खान को बर्थडे विश करने का खास तरीका अपनाया शाहरुख खान ने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
surveen chawla
आपको बता दें सुरवीन के अलावा इस साल कई और फेसम सेलेब्रिटीज ने शादी की। जिसमें विराट-अनुष्का, भारती-हर्ष और सागरिका-जहीर खान खान का नाम शामिल है। वहीं कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आईं थी कि सोनम भी जल्द ही शादी कर सकती हैं। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: आकाश की मां ने विशाल डडलानी के झूठ से उठाया पर्दा, सबूतों के साथ किया बड़ा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें