फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड का वाटरगेट है सुशांत की हत्या', सुब्रमण्यम स्वामी बोले- 'इंसाफ मिलने तक हार नहीं माननी'

Mon, 17 Aug 2020 01:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ट्विटर
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी लगातार सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी पर सवाल उठाते आए हैं। सोशल मीडिया पर वो अभिनेता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सुशांत खुदकुशी केस में सीबीआई जांच की मांग भी की थी। हाल ही में स्वामी ने सुशांत केस की तुलना अमेरिका के चर्चित वाटरगेट घोटाले से की।
विज्ञापन

2 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी, सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media
सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत की हत्या वाटरलू और बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वाटरगेट है। मेरी तरह आप भी सीट बेल्ट बांध लीजिए। उड़ान भरने वाली है। तब तक हमें हार नहीं माननी चाहिए जब तक कि इस मामले में इंसाफ नहीं मिल जाता।'
 
विज्ञापन

3 of 5
रिचर्ड निक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है वाटरगेट घोटाला
वाशिंगटन स्थित डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के मुख्यालय में हुई एक चोरी के बाद उठे बवाल के कारण तत्कालीन राष्ट्रपित रिचर्ड निक्सन को 1974 में इस्तीफा देना पड़ा था। निक्सन ने अपने इस्तीफे के दस महीने के बाद जून 1975 में कैलिफॉरनिया में दो दिनों तक अपना बयान दर्ज करवाया था। वाटरगेट स्कैंडल की वजह से  वो अपने कार्यकाल के दौरान इस्तीफा देने वाले अकेले अमरीकी राष्ट्रपति हैं। हुआ ये था कि जून 1972 में सात लोगों को वाशिंगटन के वॉटरगेट बिल्डिंग में स्थित डैमोक्रैटिक दफ्तर में अवैध रूप से घुसते हुए पकड़ा गया था। बाद में मालूम हुआ कि इन लोगों का संबंध रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति निक्सन से ही था।

4 of 5
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
लगातार सवाल उठा रहे हैं स्वामी
इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा था कि कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने फोरेंसिक से विसरा रिपोर्ट क्यों नहीं भेजी है? उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था, 'क्या सुशांत को फांसी पर लटकाने से पहले जहर दिया गया था?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
स्वामी इसके बाद एक और ट्वीट कर पूछा था कि कि मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की? पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अंतिम क्यों कहा गया? दोनों का एक ही कारण है- अस्पताल के डॉक्टरों को फोरेंसिक विभाग से सुशांत की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है ताकि पता चल सके कि उसे जहर दिया गया था या नहीं। 

साल 2021 का ऐसा बन रहा फिल्मी कैलेंडर, इन फिल्मों ने अभी से बुक कर लिए राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें