फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Setu: अक्षय कुमार की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर मांगा जवाब

Fri, 09 Sep 2022 01:05 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार, सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 अक्षय कुमार के अच्छा साबित नहीं हुआ है। इस साल अब तक रिलीज हुई उनकी तीन फिल्में 'बच्चन पांडे', 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'रक्षा बंधन' बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार की अपकमिंग प्रोजेक्ट राम सेतु की। रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में आ गई है। दरअसल, हाल ही में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राम सेतु के मेकर्स को फिल्म में गलत तथ्य दिखाए जाने को लेकर लीगल नोटिस भेजा था। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म- राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
अब खबर है कि अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माताओं की ओर से स्वामी के एडवोकेट सत्य सभरवाल के पास जवाब भेज दिया गया है। हालांकि स्वामी इस जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता ने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी है। उन्होंने लिखा, 'अक्षय कुमार और उनके प्रोड्यूसर्स ने नोटिस दिए जाने के बाद एडवोकेट सत्य सभरवाल को अपना जवाब भेज दिया है। उनकी ओर से दिया गया जवाब अस्पष्ट है। इसलिए एक विशिष्ट उत्तर के लिए प्रतियुत्तर भेजा जा रहा है। अगर इस पर जल्द जवाब नहीं आता है तो कोर्ट में मुकदमा दायर किया जाएगा।'
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म- राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब स्वामी ने अक्षय कुमार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधा है। इससे पहले उन्होंने 29 जुलाई को अभिनेता पर तीखे हमले करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'अगर अभिनेता अक्षय कुमार एक विदेशी नागरिक हैं तो हम उन्हें गिरफ्तार कर उनके देश पहुंचाने के लिए कह सकते हैं।' एक और ट्वीट में उन्होंने अभिनेता के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म- राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था कि मैं अक्षय कुमार और उनकी कंपनी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस करने जा रहा हूं। उन्होंने रामसेतु को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की है जो इसकी छवि को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने आगे बताया था कि उनके वकील सभरवाल केस का ड्राफ्ट तैयार कर चुके हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की रामसेतु उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें