आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे थे। लेकिन आमिर के तुर्की पहुंचते ही एक विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद के चलते अब आमिर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। आमिर को भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल करने में लगे हुए हैं। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने भी आमिर खान पर तंज कसा है।