अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत जांच सीबीआई को सौंप दी गई है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल इस मामले को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है कि सीबीआई दिवंगत अभिनेता की मौत की जांच करेगी यह नहीं। इस पर अभी फैसला आना बाकी है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बयान दिया है।