कर्मा गाना लॉन्च
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता -निर्देशक सुभाष घई ने कहा, 'जब भी किसी कार्यक्रम में कहीं भी गया, लोगों को इस गीत को बहुत चाव से गाते हुए सुना। फिर हमने इस साल सोचा कि क्यों न इस गीत को दोबारा से रिकॉर्ड करें। मैं खुद 11वी तक संस्कृत में पढ़ा हूं। संस्कृत का अपना एक स्वाभिमान है,आपकी संस्कृति है, संस्कृत आपकी पूजा है। जन्म से लेकर मरण तक संस्कृत ही सुनते हैं। फिर मुझे ख्याल आया कि क्यों इस गाने को संस्कृत वर्जन में रिलीज किया जाए। ताकि आज की पीढ़ी संस्कृत भाषा से जुड़ सके।'