फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jee Le Zaraa: फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा को लेकर बड़ा अपडेट, स्टार कास्ट को लेकर रीमा कागती ने कही यह बात

Thu, 10 Aug 2023 08:37 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जी ले जरा, रीमा कागती - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से इस फिल्म की घोषणा का गई थी। तब से सिनेमा प्रेमी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित थे।  'जी ले जरा' की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा जैसी अभिनेत्रियों एक साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि, जैसे-जैसे समय बीतता गया फिल्म पर काले बादल मंडराने लगे और यह पोस्टपोन होती रही। इस बीच फिल्म को लेकर रीमा कागती की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 

विज्ञापन

2 of 5
रीमा कागती - फोटो : social media
रीमा कागती ने बताया कि वह 'खो गए हम कहां' पर निर्माता के तौर पर काम कर रही हैं। वहीं फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित 'जी ले जरा' रोड ट्रिप फिल्म है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट एक साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी अगली निर्देशित फिल्म 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' है, जो 2012 में इसी नाम की कॉमेडी ड्रामा डॉक्यूमेंट्री पर आधारित है।
 
विज्ञापन

3 of 5
रीमा कागती - फोटो : social media
उन्होंने कहा, “टाइगर बेबी प्रोडक्शन के लिए यह काफी व्यस्त समय रहा है। हम कुछ डॉक्यूमेंट्री चीजें भी कर रहे हैं। हम उम्मीद कर रहे हैं कि 'खो गए हम कहां' जल्द ही आएगी। एक फिल्म भी है, जो जोया कर रही है। 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' अमेजन के लिए एक फिल्म है। 'जी ले जरा'  प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फ्लोर पर जाएगी।'' 
 

4 of 5
रीमा कागती - फोटो : twitter@kagtireema
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रीमा कागती एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, मेड इन हेवन सीजन 2 का भी हिस्सा हैं। वहीं , कुछ समय पहले जोया अख्तर ने भी 'जी ले जरा' को लेकर अपटेड साझा किया था, उन्होंने कहा, “हम सिर्फ एक्ट्रेसेस की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।” हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या फिल्म एक ही कलाकार के साथ बनाई जाएगी या क्या प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोया अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल, जोया इन दिनों सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम रही है। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म द आर्चीज को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस फिल्म से सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Gunjan Saxena: अनुराग कश्यप बोले नौकरी छोड़ दो, तो मैं नौकरी छोड़ आया, मेहनत काम आई और इस तरह बना फिल्म राइटर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें