सुभाष घई
आगे बात करते हुए सुभाष घई ने कहा, 'हमेशा लोग सोचते थे कि सभी पगार ले रहे हैं और काम कर रहे हैं, लेकिन आज आप देखिए, नजरिया बदल चुका है। आज हमारे लिए डॉक्टर्स भगवान हैं, नर्सेस देवी हैं, सफाईकर्मचारी और सरकार सब हमारे साथ हैं। हमें इनके साथ कदम से कदम मिलाना है।' सुभाष घई ने कोरोना योद्धाओं के अलावा छात्रों और युवाओं को भी खास संदेश देते हुए कहा, 'छात्राओं से कहूंगा कि सिर्फ प्रोफेशन नहीं बल्कि खुद को भी आगे बढ़ाओ। अपने स्किल्स को आगे बढ़ाओ। सेल्फ एनालाइसिंग करना शुरू करें, आपके पास मौका है, आप अकेले हैं और बहुत कुछ सीख सकते हैं।'