फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubh Mangal Zyada Saavdhan: ओटीटी प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनी आयुष्मान खुराना की यह ताजा फिल्म, यहां हुई है प्रसारित

Sat, 18 Apr 2020 06:59 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
shubh mangal zyada saavdhan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता आयुष्मान खुराना की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम विडियो का हिस्सा बन गई है। इस फिल्म में आयुष्मान और युवा अभिनेता जितेंद्र कुमार ने एक समलैंगिक जोड़े की भूमिका निभाई है। ये दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपने प्यार को पाने के लिए इन दोनों को अपने परिवारीजनों से काफी संघर्ष करना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 4
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : twitter
हितेश कैवल्य की लिखकर निर्देशित की गई इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार के अलावा नीना गुप्ता और गजराज राव ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। पिछले साल 'ड्रीम गर्ल' और 'बाला' जैसी चुनौतीपूर्ण फिल्में बना चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना के इस फिल्म के समलैंगिक रूप की चर्चाएं भी खूब हुईं। फिल्म के बारे में बताते हुए आयुष्मान कहते हैं, 'यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है।'
विज्ञापन

3 of 4
Shubh Mangal Zyada Saavdhan - फोटो : Social Media
आयुष्मान कहते हैं, 'यह कहानी उस समय की है जब समान लिंग के बीच प्यार को अपराध से मुक्त कर दिया गया था। लेकिन, मुझे लगता है कि समाज को इसे पूरी तरह स्वीकारने के लिये काफी वक्त लगेगा। इस फिल्म में भारत में फैले होमोफोबिया को एक हल्के-फुल्के रूप में दिखाया गया है। साथ ही इस तरह की अलग हटकर कहानी भी पेश की गई है।'
विज्ञापन

4 of 4
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया
‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के साथ हमारा मकसद है पूरे भारत भर में समान लिंग के बीच प्यार को लेकर चर्चा हो। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं। साथ ही मुझे इस बात की बेहद उत्सुकता है कि इस फिल्म का अमेजॉन प्राइम वीडियो पर डिजिटल प्रीमियर किया जा रहा है, जिससे यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंच पाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें