फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष घई ने किया तीन नई फिल्मों का नया एलान, इस तारीख का है जीवन में सबसे ज्यादा महत्व

Sun, 25 Oct 2020 08:23 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सुभाष घई - फोटो : instagram/subhashghai1
वरिष्ठ फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई का जन्म तो 24 जनवरी को हुआ है लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में ज्यादातर कार्यों की शुरुआत 24 अक्तूबर से की है। यह तारीख उनके लिए तब से बहुत अहम हो गई जब से उनकी जिंदगी में उनकी पत्नी मुक्ता रेहाना आईं। इस 24 अक्तूबर यानी शनिवार को भी सुभाष ने कुछ बड़ी घोषणाएं की हैं। दरअसल, सुभाष ने तीन फिल्में बनाने के लिए जी स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। इन फिल्मों की शुरुआत वह अगले साल से करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सुभाष घई - फोटो : फाइल
सुभाष ने मुक्ता रेहाना से शादी वर्ष 24 अक्तूबर 1971 में की, उसके बाद मुक्ता का नाम मुक्ता घई हो गया। तब से ही सुभाष के लिए यह तारीख बहुत खास हो गई। सुभाष ने अपने प्रोडक्शन हाउस मुक्ता आर्ट्स की शुरुआत वर्ष 1978 में की। इसको शुरू करने की तारीख भी उन्होंने 24 अक्तूबर ही चुनी।
विज्ञापन

3 of 5
कर्ज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुभाष के इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले उन्होंने अब तक जितनी फिल्में भी बनाई हैं, उन सभी फिल्मों का मुहूर्त 24 अक्तूबर को ही हुआ। अपने बैनर के तले उनकी पहली फिल्म कर्ज रही, जिसकी घोषणा उन्होंने 24 अक्तूबर को ही की थी।

4 of 5
सुभाष घई - फोटो : फाइल
सुभाष ने अपना एक एक्टिंग स्कूल भी खोला है जिसकी शुरुआत भी 24 अक्तूबर वर्ष 2006 में हुई। इस स्कूल में छात्रों को फिल्म बनाने के सारे तौर तरीके, जिसमें निर्माण, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, अभिनय, एनिमेशन, आदि सिखाया जाता है। इसके अलावा सुभाष ने मुक्ता ए2 नाम से अपनी सिनेमाघरों की एक चेन भी शुरू की है। उन्होंने अपनी इन सिनेमाघरों की आधारशिला भी 24 अक्तूबर को ही रखी। अब इस 24 अक्तूबर 2020 को सुभाष ने जी स्टूडियोज से हाथ मिलाकर तीन नई फिल्मों की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुभाष घई - फोटो : instagram/subhashghai1
सुभाष की इन तीन नई फिल्मों में एक फिल्म कॉमेडी रहेगी तो दूसरी थ्रिलर। तीसरी फिल्म एक अदालती कार्यवाही पर आधारित होगी। इन सभी फिल्मों की पटकथा सुभाष ने अपने लेखकों के साथ मिलकर तैयार कर ली है और अब फिल्मों के लिए कलाकारों की तलाश में हैं। ये सभी फिल्में उनके होम प्रोडक्शन मुक्ता आर्ट्स के बैनर तले ही जी स्टूडियोज की मदद से बनेंगी। फिल्मों के कलाकार मिलने के बाद अगले साल सुभाष इनकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें