फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने शुरू की इस नई फिल्म की शूटिंग, दिग्गज तमिल फिल्म कंपनी की हिंदी सिनेमा में एंट्री

Mon, 11 Jan 2021 04:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जान्हवी कपूर इन गुडलक जेरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में एक बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी की चुपचाप आमद हो गई है। अब तक तमिल सिनेमा में निवेश करते रहे श्रीलंकाई मूल के ब्रिटिश नागरिक सुभाषकरण अलीराजा की पहली पहली हिंदी फिल्म ‘गुडलक जेरी’ की शूटिंग सोमवार से पंजाब में शुरू हो गई। सुभाषकरण ब्रिटेन की अग्रणी मोबाइल कंपनी लाइका के मालिक हैं, इनकी फिल्म निर्माण कंपनी ने तमाम बड़े बजट की तमिल फिल्में जैसे ‘काथ्थी’. ‘2.0’ और ‘दरबार’ आदि हाल के बरसों में बनाई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram
लाइका प्रोडक्शंस ने हिंदी में फिल्म निर्माण के लिए निर्माता महावीर जैन की कंपनी सनडायल एंटरटेनमेंट और निर्माता निर्देशक आनंद एल राय की कंपनी कलर येलो प्रोडक्शंस से हाथ मिलाया है। सूत्र ये भी बताते हैं कि करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस से भी लाइका प्रोडक्शंस के प्रतिनिधियों की बातें होती रही हैं और दोनों के साथ मिलकर किसी बड़े प्रोजेक्ट का एलान करने की खबर कभी भी आ सकती है। यह एलान फिल्म ‘तख्त’ को फिर से शुरू करने से संबंधित होने की संभावना है। डिजनी के स्वामित्व में आने के बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए थे।
विज्ञापन

3 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लाइका प्रोडक्शंस की जिस पहली हिंदी फिल्म का नाम सोमवार को सामने आया, उसका नाम है ‘गुड लक जेरी’ और इसमें जान्हवी कपूर लीड रोल करती दिखेंगी। पिछले हफ्ते ही 39 करोड़ रुपये में अपना नया घर खरीदने के लिए चर्चा में आईं इस युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है।

4 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'गुड लक जेरी' वर्ष 2018 में आई तमिल भाषा की क्राइम कॉमेडी फिल्म 'कोलमावू कोकिला' की रिमेक है जिसमें तमिल फिल्मों की सुपरस्टार अभिनेत्री नयनतारा ने मुख्य भूमिका निभाई। सिद्धार्थ सेनगुप्ता के निर्देशन में बनने रही फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग पंजाब के शहर पटियाला में शुरू की गई है। निर्माता आनंद एल राय ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'कलर येलो जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' के साथ वर्ष 2021 की शुरुआत का स्वागत करता है। हमारी नई फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो गई।'
विज्ञापन

5 of 6
जान्हवी कपूर
फिल्म 'गुड लक जेरी'  में जान्हवी कपूर के साथ दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसके ऊपर अपने परिवार की जिम्मेदारी है। परिवार आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। यह देखते हुए वह लड़की एक ड्रग्स रैकेट के संपर्क में आती है। पैसा तो कमाने लगती है लेकिन जाने अनजाने में उसका परिवार भी इस काम का हिस्सा बन जाता है और सभी की जान जोखिम में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जान्हवी कपूर
अभिनेत्री जान्हवी कपूर को पिछली बार फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' में मुख्य भूमिका निभाते देखा गया। भविष्य के लिए उनकी एक फिल्म 'रूही अफजाना' भी बनकर तैयार है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में जान्हवी के साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म 'दोस्ताना 2' में वह कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में हैं।

पढ़ें: 'बालिका वधु' की 'आनंदी' ने शेयर की ब्वॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीर, फैंस लुटा रहे प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें