फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahil Khan: गे होने की वजह से साहिल खान की पत्नी ने दिया था उन्हें तलाक? जानें अब कहां हैं 'स्टाइल' फिल्म के हीरो

Wed, 18 Aug 2021 06:29 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में हीरो बनने के लिए क्या बातें  सबसे खास हैं? अच्छा लुक, अच्छी बॉडी, एक्टिंग और भी कई तरह की चीजें, लेकिन बॉलीवुड की गलियों में कई बार सबकुछ होने के बाद भी लोग एक सफल कलाकार नहीं बन पाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेता आए जिनके अंदर हीरो बनने की खूबि दिखी लेकिन वो फिल्मों में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए। ऐसे ही एक अभिनेता हैं साहिल खान जिन्होंने दमदार बॉडी से दर्शकों को अपना फैन बना लिया था।

निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे साहिल

हालांकि वो कभी भी बॉलीवुड में एक सफल हीरो के तौर पर खुद को स्थापित नहीं कर पाए। साहिल खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म 'स्टाइल' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में साहिल और शरमन जोशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक तरफ जहां शरमन बॉलीवुड के हिट अभिनेता बन गए तो वहीं साहिल धीरे धीरे दर्शकों की नजरों से गायब हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल खान ने अपने पूरे करियर में स्टाइल के अलावा एक्सक्यूज मी, ये है जिंदगी, डबल क्लास और अलादिन सहित कुल सात फिल्मों में काम किया है, लेकिन कमजोर कहानियों के चलते यह सभी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और फ्लॉप हो गईं। साहिल का करियर फिल्मों में फ्लॉप रहा लेकिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर वो चर्चा में रहे।
विज्ञापन

3 of 5
साहिल खान, निगार खान - फोटो : सोशल मीडिया
साहिल खान ने अभिनेत्री निगार खान से साल 2004 में शादी की थी लेकिन इन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और एक साल बाद साहिल और निगार एक दूसरे से अलग हो गए। इसके अलावा जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने उन पर गे होने के कारण पत्नी से तलाक होने का आरोप लगाया था।

4 of 5
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल आयशा का आरोप था कि उन्होंने साहिल के साथ मिलकर दो प्रोडक्शन हाउस कर्मा प्रोडक्शन और साइबर सिक्योरिटी फर्म खोला था उसके इनवेस्टमेंट की सारी रकम साहिल हड़प गए थे। उन्होंने साहिल पर 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आयशा ने ये भी कहा था कि साहिल गे हैं और इस वजह से उनकी पत्नी से उनका तलाक हुआ था। आयशा का कहना था कि साहिल की पत्नी ने उन्हें एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था जिसकी वजह से उनका तलाक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
इन बातों को लेकर आयशा और साहिल के बीच लंबे समय तक विवाद चला था। आयशा ने साहिल पर अनजान नंबर से उन पर धमकी देने का आरोप लगाया था। साहिल इन सारे विवादों के बाद बॉलीवुड से और दूर हो गए और उन्होंने अपना एक जिम खोल लिया। उन्हें बिजनेस से काफी फायदा हुआ। साहिल एक फिटेनस उद्ममी भी हैं और उन्होंने अपने जिम की कई ब्रांच भी खोली है। उनका एक यूट्यूब चैनल भी है जिसके जरिए वो लोगों को फिटनेस की भी सलाह देते रहते हैं। इसके अलावा साहिल खान का एक मिनरल वाटर का भी बिजनेस है। साहिल खान के मिनरल वाटर ब्रांड का नाम हंक वाटर है।साहिल फिल्मों से दूर रहने के बाद भी करोड़ो की कमाई करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें