फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases: इस हफ्ते सिनेमाघरों में 'बेलबॉटम' तो ओटीटी पर देख पाएंगे ये फिल्में और वेब सीरीज, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Wed, 18 Aug 2021 06:16 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस हफ्ते रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस पैनडेमिक के हालात में कुछ सुधार होने के बाद शूटिंग शुरू हो चुकी हैं। वहीं, अनलॉक के तहत सिनेमाघरों को खोल दिया गया है लेकिन मेकर्स सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने से बच रहे हैं और ओटीटी पर फिल्में लेकर आ रहे हैं। हर शुक्रवार ओटीटी पर नई-नई शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। आज भी कई फिल्में और वेबसीरीज रिलीज हो रही हैं जिन्हें आप इस वीकेंड देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन कौन सी वेबसीरीज और फिल्में आप इस वीकेंड देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। वैसे इस हफ्ते सिनेमाप्रेमियों के अच्छी खबर है। दरअसल, लंबे इंतजार के बाद अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद यह पहली बड़ी बॉलीवुड फिल्म है, जो दर्शक बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।  

बेलबॉटम
हिंदी सिनेमा में देशभक्ति वाली फिल्मों के चल रहे मेगा मुकाबले की इसी कोरोना काल में बनी और अब रिलीज होने जा रही पहली फिल्म ‘बेलबॉटम’ जैकी भगनानी समेत इसके आधा दर्जन निर्माताओं के अलावा इसके लीड हीरो अक्षय कुमार का भी इम्तिहान है। पिक्चर जैसी भी हो लेकिन इसके ट्रेलर में अक्षय कुमार अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होते दिखते हैं। उनकी परदे पर आमद एक्शन हीरो की तरह ही होती है।
विज्ञापन

2 of 5
200 हल्ला हो  - फोटो : सोशल मीडिया
200 हल्ला हो 
इस फहते 20 अगस्त को जी5 पर 200 हल्ला हो रिलीज हो रही है। यह फिल्म रियल लाइफ से प्रेरित है. इसका निर्देशन सार्थक दास गुप्ता ने किया है। इस फिल्म में बरुण सोबती, रिंकू राजगुरु, सलोनी बत्रा और साहिल खट्टर मुख्य भूमिकाओंमें नजर आएंगे। इसके अलावा अमोल पालेकर एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। 


 
विज्ञापन

3 of 5
कार्टेल - फोटो : सोशल मीडिया
कार्टेल 
एमएक्स प्लेयर गोल्ड पर 20 अगस्त को क्राइम वेब सीरीज कार्टेल रिलीज होगी। इस सीरीज में सुप्रिया पाठक, तनुज विरवानी, जितंद्र जोशी और रित्विक धनजानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी में पांच क्राइम माफियाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।

4 of 5
लीग पार्ट-1  - फोटो : सोशल मीडिया
लीग पार्ट-1 
कॉमेडी प्रीमियर लीग पार्ट-1 नेटफ्लिक्स पर 20 अगस्त को रिलीज होगी। इस सीरीज में 16 कॉमेडियंस की चार टीमों के बीच कॉमेडी का मुकाबला होगा। लवेबिल लंगूर्स, नाज़ुक नेवले, घरेलू गिलहरीज़ और आईडीजीएएफ इगुआनाज चारों टीमों के नाम हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नाइन पर्फेक्ट स्ट्रेंजर्स - फोटो : सोशल मीडिया
नाइन पर्फेक्ट स्ट्रेंजर्स 
नाइन परफएक्ट स्ट्रेंजर्स मिनी सीरीज 20 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। यह सीरीज साल 2018 में इसी नाम से आए एक नॉवल पर आधारित है। सीरीज में निकोल किडमैन, मेलिसा मैककार्थी, मैनी जैसिंटो, ऐशर केडी, लूक एवांस मुख्य किरदारों में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें