फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOTY-2 ही नहीं, इन 5 फिल्मों में भी जबरदस्त रोमांस दिखा चुके हैं टाइगर श्राफ

Fri, 12 Apr 2019 03:04 PM IST
विजय जैन अमर उजाला, मनोरंजन ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 6
Ananya Pandey Tiger Tara - फोटो : twitter
बॉलीवुड में अपने बेहतरीन एक्शन और एक्टिंग से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले टाइगर श्रॉफ कई फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों के दर्शकों के दिल को जीत चुके हैं। अब तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। वैसे टाइगर का यह पहला रोल नहीं जिसे उनके फैंस इतना पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी उनके बाकी रोल भी दर्शकों ने पसंद किए हैं। आइए जानते है टाइगर के उन किरदारों के बारे में जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
विज्ञापन

2 of 6
बागी 2 - फोटो : self
'बागी 2'
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर की फिल्म 'बागी 2' को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 'बागी 2' फुल एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ का एक्शन और लुक उनकी बाकि फिल्मों से एकदम अलग है। फिल्म में टाइगर के हैरान कर देने वाले स्टंट काफी पसंद किए गए। पहली बार वह कमांडो लुक में नजर आए। 
विज्ञापन

3 of 6
tiger shroff and disha patani - फोटो : social media
फिल्म- हीरोपंती
टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इसी फिल्म से टाइगर ने बॉलीवुड में एंट्री भी की थी। फिल्म 'हीरोपंती' में उनका किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में उनका नाम 'बबलू' था। 

4 of 6
Baaghi 2
फिल्म- बागी
फिल्म 'बागी' साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म फुल एक्शन ड्रामा से भरपूर फिल्म थी। फिल्म में टाइगर के एक्शन ने हर किसी को हैरान कर दिया था। फिल्म में टाइगर अलग लुक में नजर आए थे। टाइगर के इस लुक ने उनके फैंस को दीवाना बना दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 6
फ्लाइंग जट्ट की प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ पहुंचे टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
फिल्म- फ्लाइंग जट्ट
टाइगर की फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में टाइगर का लुक और अंदाज एकदम अलग था। 'फ्लाइंग जट्ट' में टाइगर ने एक सुपरहीरो का रोल प्ले किया था। दर्शकों को उनका यह नया अंदाज काफी पसंद आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइगर श्रॉफ
फिल्म- मुन्ना माइकल
टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर यह फिल्म साल 2017 में आई थी। फिल्म में टाइगर ने एक डांसर को रोल किया था। यह फिल्म डांसिंग के साथ फुल एक्शन मसाला फिल्म थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें