फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेष बदलकर 5 बार दिल्ली की सड़कों पर दिखीं दीपिका पादुकोण, फैंस भी खा गए धोखा

Fri, 26 Apr 2019 04:29 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Deepika Padukone - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बीते दिनों दिल्ली में नजर आईं। खास बात तो यह है कि वह कभी बाजार में शॉपिंग करते हुए दिखीं, कभी स्ट्रीट फूड खाते हुए तो कभी ऑटो से घूमते हुए। इन सबके बावजूद दीपिका के फैंस उन्हें देखकर भी पहचान नहीं पाए। अब ऐसा क्यों हुआ यह तो हम आपको आगे बताएंगे। इससे पहले आप ये जान लीजिए कि आखिर दीपिका कितनी बार और कहां-कहां दिल्ली की सड़कों पर देखी गईं। 
विज्ञापन

2 of 6
Deepika Padukone Chhapaak look - फोटो : instagram
सबसे पहले दीपिका पादुकोण दिल्ली के जनपथ बाजार में स्पॉट हुईं। सामने आई तस्वीरों में दीपिका ने साधारण सा पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। तस्वीरों में दीपिका किसी साधारण लड़की की तरह बीच बाजार आराम से शॉपिंग करती दिखीं। दीपिका का कपड़ों से लेकर मेकअप से पूरा लुक बदला हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 6
Deepika Padukone Chhapaak look - फोटो : instagram
इसके बाद दीपिका पादुकोण बाइक पर बैठी दिखाई दीं। दीपिका का बाइक पर बैठे हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।वीडियो में आप देखेंगे कि दीपिका विक्रांत मेसी के साथ बाइक के पीछे बैठकर एक दुकान के सामने रुकीं। उसके बाद विक्रांत रोड पार करके दूसरी तरफ जाते हुए नजर आए। दोनों एक दूसरे से बात करते हुए भी दिखाई दिए।
 

4 of 6
Deepika Padukone - फोटो : instagram
इसके बाद दीपिका का ऑटो में बैठे हुए वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो को भी मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में दीपिका ऑटो से उतरती हुई नजर आई थीं। वीडियो में दीपिका साधारण से सूट पहने हुई थीं। यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Deepika Padukone - फोटो : instagram
इसके बाद दीपिका का स्कूल ड्रेस में स्ट्रीट फूड खाते वीडियो दिखाई दीं। इस वीडियो में दीपिका नीले रंग का कुर्ता, सफेद पजामा और दुपट्टा पहने हुए हैं। वीडियो में दीपिका के साथ एक लड़की और नजर आई थीं। वीडियो में दीपिका स्ट्रीट फूड खाती दिखाई दीं। वीडियो में दीपिका स्कूल बैग भी कंधे पर टांगे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Deepika Padukone with chhapaak crew - फोटो : twitter
इसके बाद दीपिका ऐसे ही भेष बदलकर राष्ट्रपति भवन के बाहर भी पहुंचीं। इन तस्वीरों को मशहूर डायरेक्टर मेघना गुलजार ने ट्वीट किया था। मेघना ने लिखा था- 'आखिरकार फिल्म की आधी शूटिंग पूरी हो गई। दिल्ली शिड्यूल पूरा हो गया।' दरअसल, दीपिका पादुकोण छपाक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं इसी वजह से उन्होंने अपना रूप बदला था। इस फिल्म में दीपिका एसि़ड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। फिलहाल इस फिल्म का दिल्ली शिड्यूल पूरा हो चुका है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें