javed akhtar
- फोटो : social media
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी कन्हैया कुमार का प्रचार करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि 'किसी की धार्मिक पहचान से भरा दिमाग राजनीतिक विकल्प नहीं बन सकता है। हमें यह ध्यान में रखना चाहिए कि जहां भी धर्म का राजनीति से मिश्रण किया जाता है, वहां मानवाधिकार और नागरिक स्वतंत्रता पहले शिकार बन जाती है। दुनिया के किसी भी हिस्से को देखें - मध्य पूर्व, यूरोप या लैटिन अमेरिका में, आपको एक समान प्रवृत्ति मिलेगी।'