बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। रेमो डिसूजा पर उनके एक पुराने मित्र ने पांच करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था, जिसमें उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में देर रात रेमो डिसूजा ने गाजियाबाद एसएसपी के समक्ष अपने दस्तावेज जमा करवाए जिसमें पासपोर्ट भी शामिल है।