इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' काफी धमाल मचा रही है। अभी तक इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस बीच फिल्म की पूरी स्टार कास्ट ने मिलकर मुंबई में 'स्त्री' की सक्सेस का जश्न मनाया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे जश्न में नजर आए। तो आइए एक झलक पार्टी में मौजूद सभी सितारों पर...
विज्ञापन
2 of 8
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म की शानदार कामयाबी पर पार्टी में फिल्म के सभी कलाकारों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
3 of 8
'स्त्री' की सक्सेस पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू भी पहुंची। पता हो कि हाल ही में उनकी भी फिल्म 'मनमर्जियां' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी समीक्षकों ने काफी अच्छा बताया। लेकिन कमाई के मामले में 'स्त्री' फिल्म 'मनमर्जियां' को भी पीछे छोड़ रही है।
4 of 8
'स्त्री' में एक्टर पंकज त्रिपाठी अपनी एक्टिंग और डायलॉग्स से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में उनके कई डायलॉग्स पर दर्शक न केवल खुलकर हंसे हैं बल्कि पंकज त्रिपाठी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम रुद्र भईया है।
विज्ञापन
5 of 8
फातिमा सना शेख ने भी 'स्त्री' की सक्सेस पार्टी में पहुंच कर जमकर मस्ती की। साथ ही फिल्म को काफी बेहतर बताया है। आपको बता दें कि फातिमा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर काफी चर्चा में हैं। गुरुवार को इस फिल्म में उनके लुक खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
6 of 8
फिल्म 'फुकरे' में अपनी एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने वाले वरुण शर्मा भी स्त्री की सक्सेस पार्टी में पहुंचे। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली बॉलीवुड अदाकारा नुसरत भरूचा भी 'स्त्री' की सक्सेस पार्टी में मस्ती करती नजर आईं।
'स्त्री' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में हॉरर कॉमेडी के अलावा बेहतरीन डायलॉग्स भी हैं।