फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्त्री' का भूतिया सॉन्ग 'आओ कभी हवेली पे' लांच, राज कुमार राव और कृति सेनन ने खोले सीक्रेट

Thu, 23 Aug 2018 05:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का नया गाना 'आओ कभी हवेली पे' रिलीज हो गया है। दिल्ली में फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव और इस गाने में नजर आने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन ने इसे लॉन्च किया है। आपको बता दें कि रिलीज होने के बाद ही इस गाने को 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म के इस गाने में कृति सेनन आइटम सॉन्ग करती नजर आ रही हैं। कृति के इस गाने ने यूट्यूब पर थोड़ी ही देर में तहलका मचा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 4
दिल्ली में गाना लॉन्च के प्रोग्राम में पहुंचे राजकुमार राव और कृति सेनन ने खुलकर बातचीत की। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि ये फिल्म बाकी की फिल्मों से कुछ अलग है जिसे देखकर सबको जरूर अच्छा लगेगा। आपको बता दें कि कृति इससे पहले राजकुमार राव के साथ फिल्म 'बरेली की बर्फी' में नजर आ चुकी हैं। फिल्म के इस मजेदार गाने 'आओ कभी हमेली पे' को रैपर बादशाह, निकिता गांधी और सचिन-जिगर ने गाया है। 
विज्ञापन

3 of 4
कृति इस गाने में जबरदस्त लुक में दिखाई दे रही हैं जो कभी कंकाल के साथ नाचती नजर आती हैं तो कभी बैकग्राउंड में भूतिया हवेली नजर आता है। गाने को भूतिया और कॉमिडी अंदाज में पेश किया गया है जहां बीच-बीच में राजकुमार राव बड़े-बड़े दांतों के साथ भी दिख रहे हैं। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। देखें गाना- 
विज्ञापन

4 of 4
इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। इससे पहले इस फिल्म का पहला गाना 'मिलेगी मिलेगी' रिलीज किया गया था, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर राजस्थानी वेश भूषा में नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें