फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान का भाई बन सुपरहिट हुअा था ये हीरो, विलेन के रोल ने तो बॉलीवुड से कर दिया था बाहर

Thu, 23 Aug 2018 05:20 PM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मोहनीश बहल
बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर धर्म के त्योहार को बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है । हाल ही मेें बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बकरीद मनाई और अब रक्षाबंधन आने वाला है । राखी के इस पर्व पर हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे हीरो के बारे में बताते हैं जिसने फिल्मों में एंट्री तो विलेन बनकर की थी लेकिन हिट भाई बनकर हुए । 
विज्ञापन

2 of 9
मोहनीश बहल
हम बात कर रहे हैं मोहनीश बहल की । जी हां, मोहनीश बहल ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म 'बेकरार' से की थी । लेकिन उनको 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से पहचान मिली थी । इस फिल्म में मोहनीश ने विलेन का रोल निभाया था । फिल्म में मोहनीश के साथ भाग्यश्री और सलमान खान ने काम किया था ।
विज्ञापन

3 of 9
मोहनीश बहल
इसके बाद 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' में मोहनीश के काम को काफी सराहना मिली थी । मोहनीश ने कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाया लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई । इसके बाद जब 1994 में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' आई तो इसमें मोहनीश ने सलमान के बड़े भाई का रोल निभाया ।

4 of 9
मोहनीश बहल
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी । इस फिल्म के बाद मोहनीश बहल को धड़ाधड़ फिल्में ऑफर होने लगी थीं । इसी साल मोहनीश की तीन फिल्में और रिलीज हुई थीं । मोहनीश 1994 के बाद से लगातार फिल्मों में बने रहे । हालांकि उन्हें हमेशा साइड रोल ही मिला लेकिन मोहनीश ने काम करना बंद नहीं किया ।
विज्ञापन

5 of 9
मोहनीश बहल
'हम आपके हैं कौन' के बाद 5 सालों में मोहनीश की 23 फिल्में रिलीज हुईं। जिसमें 'राजा हिंदुस्तानी', 'कोयला', 'डुप्लीकेट', 'दूल्हे राजा', 'परदेसी बाबू' और 'सिर्फ तुम' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं । इसके बाद 1999 में मोहनीश बहल ने फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' में काम किया । ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी ।
विज्ञापन

6 of 9
मोहनीश बहल
इसमें मोहनीश ने सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर और तब्बू के साथ काम किया । फिल्म में मोहनीश ने बड़े भइया का रोल निभया था । फिल्म के एक सीन में मोहनीश, सलमान खान के कंधे पर चढ़ घोड़ी पर बैठे थे । फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी । भाई बनकर मोहनीश हिट पर हिट फिल्में देते जा रहे थे ।
विज्ञापन

7 of 9
मोहनीश बहल
मोहनीश ने अपने करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया । फिर मोहनीश टीवी सीरियल में भी दिखाई दिए । पिछले कुछ समय से वो लाइम लाइट से दूर हैं । खबरों की मानें तो उन्हें काम के लाले पड़ गए हैं । ये बात खुद मोहनीश ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कही थी। 

8 of 9
मोहनीश बहल
लाइम लाइट से दूर रहने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं पर्दे से दूर होने की योजना नहीं बना रहा हूं ।' मोहनीश आगे कहते हैं, 'फिल्म जगत मुझे खुद से दूर कर रहा है। मुझे कोई अच्छा काम नहीं मिल रहा, जिसमें मैं काम कर सकूं।' आज मोहनीश के सामने ऐसा समय भी है जब उन्हें छोटे-छोटे रोल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मोहनीश बहल अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस नूतन के बेटे हैं।
विज्ञापन

9 of 9
मोहनीश बहल
इसके बावजूद आज बॉलीवुड में मोहनीश को कोई काम देने को तैयार नहीं है। अपने एक इंटरव्यू में नूतन ने कहा था कि बॉलीवुड उनके बेटे को नजरअंदाज ना करे। फिलहाल मोहनीश के पास एक फिल्म है। जिसके साल 2019 में रिलीज होने की उम्मीद है। मोहनीश को छोटे परदे पर भी काम नहीं मिल रहा है। इसके लिए वो आज भी स्ट्रगल कर रहे हैं। 57 साल के मोहनीश 'सावधान इंडिया' शो को भी होस्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें