फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्त्री' बनते ही श्रद्धा कपूर ने दी दीपिका-प्रियंका को मात, तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

Sun, 02 Sep 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shraddha kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही फिल्म समीक्षकों की उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन जुटाया था तो वहीं दूसरे दिन का कलेक्शन भी अच्छा रहा। इस फिल्म का 2 दिन का कलेक्शन 17.69 करोड़ हो चुका है। इस बीच 'स्त्री' फिल्म हिट होने से पहले ही श्रद्धा कपूर के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
shraddha kapoor and rajkumar
'स्त्री' फिल्म का बजट 30 करोड़ है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ और कलेक्शन को देखते हुए 'स्त्री' वीकेंड पर ही बजट के करीब पहुंच सकती है। 'स्त्री' फिल्म के महज 2 दिन के कलेक्शन पर की बात करें तो इसने श्रद्धा कपूर की पहले रिलीज हो चुकी 6 फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
shraddha kapoor - फोटो : instagram
श्रद्धा की तीन पत्ती फिल्म ने कुल 6.77 करोड़, लव का एंड ने 5.88 करोड़, गोरी तेरे प्यार में फिल्म ने 16.32 करोड़, रॉक ऑन 2 ने 10.47, हसीना पार्कर ने 8.03 करोड़ और नवाबजादे ने 4.05 करोड़ की कमाई की थी। इन फिल्मों की कमाई को देखा जाए तो श्रद्धा कपूर की 'स्त्री' का 2 दिन का कलेक्शन इन सभी पर भारी पड़ रहा है।
 

 

4 of 5
stree
'स्त्री' फिल्म को रिलीज से पहले ही फिल्म समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही थी। सिनेमाघरों में पहले दिन इस फिल्म की 30 प्रतिशत ऑक्यूपेसी देखी गई। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' छोटे बजट की फिल्म है ऐसे में पहले दिन उम्मीद से अधिक कलेक्शन जुटाना आने वाले समय में इसकी राह थोड़ी आसान जरूर कर सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्त्री
'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें