श्रद्धा कपूर ने इस साल सिने प्रेमियों को 'स्त्री 2' जैसी शानदार फिल्म दी। हॉरर कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। फैंस को श्रद्धा की अब अगली फिल्म का इंतजार है। सिनेमा और फिल्मों को लेकर श्रद्धा जरा हटकर सोचती हैं। उनका कहना है कि उन्हें इंतजार करना मंजूर है, लेकिन वे सही प्रोजेक्ट मिलने पर भी हां करेंगी। इसके अलावा वे युवा कलाकारों को भी सुझाव देती दिखीं। श्रद्धा कपूर हाल ही में रेड सी फेस्टिवल में जलवा बिखेरती नजर आईं, जहां उन्होंने सिनेमा पर बात की।