रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल का वायरल हुया जमाल कुडू स्टेप आज भी प्रशंसकों के दिलों-दिमाग में जाया हुआ है। जानिए किससे इंस्पायर्ड हुआ है यह कमाल का डांस स्टेप
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है, जिसमें बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसकी आज भी दर्शक तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एनिमल फिल्म का गाना जमाल कुडू में उनका वायरल डांस मूव आज भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉबी देओल ने बताया कि इस डांस मूव के पीछे की प्रेरणा उन्हें बचपन में पंजाब जाने से मिली थी, जहां वे रात में संगीत पर नाचते हुए लोगों को अपने सिर पर गिलास और बोतलें संतुलित करते हुए देखते थे। इस याद ने इस वायरल मूव को जन्म दिया, जो फिल्म के सबसे बेहतरीन पलों में से एक बन गया।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, बॉबी देओल ने एनिमल के लिए एक डांस सीक्वेंस फिल्माने के बारे में बताया। शुरुआत में झिझकते हुए उन्होंने निर्देशक संदीप से कहा कि वे कोरियोग्राफर के साथ डांस नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने बस डांस करना शुरू कर दिया। हालांकि, निर्देशक ने बीच में टोकते हुए कहा कि वे किरदार अबरार का अपना अलग डांस हो।
4 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बॉबी ने सौरभ सचदेवा से सलाह ली, जिन्होंने फिल्म में उनके भाई का किरदार निभाया था। बॉबी ने कहा, "बचपन में मैं जब गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में पंजाब जाया करता था, तब अक्सर रात में आदमी शराब पीते थे और अचानक कोई संगीत बजता था और वे गिलास और बोतलें अपने सिर पर रखकर नाचने लगते थे।" इन्हीं यादों से प्रेरित होकर बॉबी ने इस गाने में अपने डांस स्टेप्स का फैसला लिया था।