फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'सैराट' में ऐसा क्या था खास, जिसकी हिंदी रीमेक 'धड़क' करने को तैयार हुए जाह्नवी-ईशान

Tue, 12 Jun 2018 01:47 PM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
sairat
शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है। फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं 'धड़क' साल 2016 में आई नागराज मंजुले की मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है।
 
विज्ञापन

2 of 7
sairat
जी हां, ब्लॉकबस्टर इसलिए क्योंकि सैराट पहली ऐसी मराठी फिल्म थी जो 4 करोड़  की लागत में बनी थी और 110 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म ने न केवल रीजनल सिनेमा बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े थे। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है।
विज्ञापन

3 of 7
sairat
आइए आपको बताते हैं क्या कुछ खास था सैराट में जिसकी हूबहू कॉपी है धड़क। सैराट मराठी में बनी फिल्म है लेकिन इसके सीन्स बिना भाषा की मदद के क्रूर समाजों में पसर जाने की क्षमता रखते हैं। फिल्म में दो प्यार करने वाले हैं लेकिन उनके बीच है समाज और जाति की सबसे बड़ी दीवार। आर्ची पाटिल की बेटी है तो परश्या दलित। 

4 of 7
sairat
अगर आपने सैराट देखी है तो आपको ये जरूर समझ आ जाएगा कि एक नौजवान लड़की तभी तक घुड़सवारी, बुलेट और ट्रैक्टर चला सकती है जब तक वह अपने ताकतवर पिता की छत्र-छाया में है। जिस दिन आर्ची के परिवार को उसके प्यार की खबर लगती है प्यार को कुचल देने की तमाम कोशिश की जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
sairat
सैराट में आर्ची नदी के किनारे सखियों के संग नहाने वाली या स्वीमिंग पूल में किसी एक्टर के साथ अटखेलियां करने वाली नायिका नहीं है। वह किसी गहरे कुएं में कूद जाने का साहस रखने वाली लड़की है। यह साहस उसे प्रेम का चुनाव तो करवा लेता है मगर बचा नहीं पाता। लगभग 3 घंटे की फिल्म में अगर कभी हार न मानने वाली प्रेम यात्रा है, तो इसका अंत आर्ची और परश्या के जीवन की सच्चाई है। 
विज्ञापन

6 of 7
sairat
सैराट में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है दोनों अपने प्यार के लिए पूरी दुनिया से लड़ते हैं लेकिन अंत में इस प्यार की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। सैराट जातीय भेदभाव, प्यार और हॉरर किलिंग की कहानी थी लेकिन धड़क के ट्रेलर में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
dhadak
3 मिनट के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, थोड़ी सी कॉमेडी और नए स्टार्स के लुक पर काम किया गया है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या भारी चकाचौंध के बीच रिलीज होने जा रही धड़क सैराट जैसा ही जादू बिखेर पाएगी?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें