फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-आलिया के रिश्ते पर कुछ ऐसा बोल गईं सौतेली बहन, गौर से सुन लें नीतू कपूर

Tue, 12 Jun 2018 01:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia ranbir
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के इश्क के चर्चे हर एक की जुबां पर है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन से लेकर रणबीर के परिवार के साथ डिनर पर जाना हर बात उनके रिश्ते पर मुहर लगाती जा रही है। हालांकि आलिया-रणबीर भी बातों-बातों में अपने रिश्ते को काफी हद तक स्वीकार भी कर चुके हैं। इस दौरान आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन

2 of 5
alia and pooja bhatt
पूजा भट्ट महेश भट्ट की बेटी और फेमस एक्ट्रेस होने के अलावा डायरेक्टर भी हैं। आलिया और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों पर जब पूजा भट्ट से पूछा तो उन्होंने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पूजा भट्ट ने कहा- 'आलिया, भट्ट परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इस तरह की कोई भी खबरें हमें बिल्कुल भी परेशान नहीं करतीं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
पूजा भट्ट
इसके साथ ही पूजा भट्ट ने कहा -' मुझे ऐसा लगता है आलिया का सितारा इन दिनों बलुंदियों पर है। आलिया युवा लड़की हैं और उन्हें अपनी जिंदगी को पूरी तरह से एन्जॉय करना चाहिए। अपनी फिल्मों के द्वारा आलिया सबका मनोरंजन करने का बेहतरीन काम कर रही हैं। अपनी जिंदगी में आलिया क्या करती हैं और क्या नहीं यह उन्हें तय करना है। मेरे पिता और मेरी अलग सोच है, ऐसे में आलिया की भी अलग सोच हो सकती है।' 
 

4 of 5
Alia Bhatt
आलिया और रणबीर के बीच नजदीकियां 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। इस फिल्म में यह दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। इसके बाद आलिया और रणबीर कई बार एक साथ देखे गए जिसके बाद इनके अफेयर की खबरों को और जोर मिला। वहीं हाल ही में रणबीर के एक इंटरव्यू ने मानो इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। जीक्यू मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि ये सबकुछ अभी नया है । इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर ने 6 महीने पहले यानी न्यू ईयर की शाम को पहली बार आलिया को बाहर चलने के लिए पूछा था। तब दोनों बुल्गारिया में 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे थे । खबरों की मानें तो रणबीर के कुछ खास दोस्तों को इनके रिलेशन के बारे में पता था । जब रणबीर मुंबई लौटे थे तो उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ लोगों को अपने रिलेशन के बारे में बताया था ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें