प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर फिल्म को आज (11 अप्रैल) रिलीज नहीं होने दिया। फिल्म पहले 5 अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन नहीं हुई। फिल्म की रिलीज तारीख 12 अप्रैल भी जारी हुई थी लेकिन अब इस दिन भी फिल्म परदे पर नहीं पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
2 of 5
PM Modi biopic poster
- फोटो : amar ujala
इस पर रोक लगने से फिल्म के निर्माता और निर्देशक खुलकर सामने आए हैं। इन पर आरोप है कि वोटर्स को लुभाने के लिए यह फिल्म तैयार की गई है। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि यह बायोपिक पीएम मोदी और वोटर्स को ध्यान में रखकर नहीं बनाई है। अगर ऐसा है तो क्यों सभी पार्टियां कैंपेन करना बंद नहीं करती?
विज्ञापन
3 of 5
modi biopic
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह स्टोरी पसंद आई इसलिए उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया। बता दें कि अलीगढ़, मैरी कॉम, सरबजीत जैसी फिल्में भी उन्होंने ही प्रोड्यूस की है। इसलिए उनका कहना यह भी है कि इन फिल्मों को लेकर कोई विवाद नहीं किया गया। संदीप ने एक इंटरव्यू में कहा कि विवाद पैदा करने वाले लोग डरे हुए हैं।'
4 of 5
पीएम मोदी बायोपिक
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि फिल्म मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना थी। इसमें यूएस, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई जैसे देश शामिल थे, लेकिन उम्मीदों पर चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया।
पिंकविला की खबर के अनुसार, इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद का मानना है कि पीएम मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हैं। बाहर के लोगों में भी पीएम मोदी और उनके काम को लेकर रूचि है। इसलिए इसे भारत के साथ-साथ 38 देशों में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में यह फिल्म 1700 और विदेशों में 600 स्क्रीन पर रिलीज होगी