saif ali khan taimur
तैमूर अली खान के पिता और अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों बेटे को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। कई बार सैफ को बेटे की वजह से गुस्से में देखा जा चुका है। हाल ही में सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मीडिया कैमरामैन को बच्चों का पीछा नहीं करना चाहिए। सैफ ने तैमूर के बारे में बात करते हुए कहा है 'तैमूर अभी बच्चा है, पैपराजी जब उनकी तस्वीरें लेते है तो फ्लैश का इस्तेमाल करते है, कैमरे की फ्लैश से तैमूर तंग हो रहा था इसके कारण मैंने पैपराजी को तैमूर की तस्वीरें नहीं लेने को कहा था।'