फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर नहीं जाएंगे ये सितारे!

Tue, 04 Oct 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
आज के दौर में फिल्म बनाने से ज्यादा जरूरी हो गया उसका प्रचार हो गया है। फिल्म कितनी कमाई करेगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि फिल्म का प्रचार कहां-कहां, कितना और कैसे हुआ है। आजकल तो बड़े पर्दे का प्रचार छोटे पर्दे पर ज्यादा हो रहा है और इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर भी दिखता है। बात हो अगर टीवी के सबसे फेमस शो बिग बॉस की तो कौन नहीं चाहेगा कि सलमान के शो में उनकी फिल्म का प्रचार हो। 

मगर बॉलीवुड में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो अपनी फिल्म का प्रचार के लिए सलमान के शो 'बिग बॉस' का सहारा नहीं लेंगे। आगे की स्लाइड्स में जानें कौन हैं वो लोग। 

 
विज्ञापन

वो स्टार्स, जो नहीं करेंगे बिग बॉस में अपनी फिल्म का प्रचार

2 of 4
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय 
शुरुआत करते हैं विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय से। सब जानते हैं कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता काफी खराब रहा है। ऐसे में कम ही उम्मीद की जा सकती है कि ऐश्वर्या राय सलमान के शो पर अपनी फिल्म का प्रचार करती दिखें। 

हालांकि हाल ही में आई ख़बरों की मानें तो ऐश्वर्या राय फिर से सलमान खान के साथ फिल्म करने को तैयार हैं, एक तरह से ऐश्वर्या ने सलमान की ओर दोस्ती का हाथ बढाया है मगर दबंग खान ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है।  
 
विज्ञापन

वो स्टार्स, जो नहीं करेंगे बिग बॉस में अपनी फिल्म का प्रचार

3 of 4
सलमान खान, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर
रणबीर कपूर 
रणबीर कपूर और सलमान खान में एक खास प्यार और तकरार का रिश्वता है। रणबीर से तकरार की वजह बताई जाती है सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ। इससे पिछले सीजन में भी रणबीर अपनी फिल्म 'तमाशा' की प्रमोशन के लिए सलमान के शो पर नहीं गए थे। 
ऐसे में कम ही उम्मीद है कि इस बार भी रणबीर सलमान के शो पर प्रमोशन के लिए जाएं। 

 
विज्ञापन

वो स्टार्स, जो नहीं करेंगे बिग बॉस में अपनी फिल्म का प्रचार

4 of 4
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन
सलमान और ऋतिक कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन अब ये दोस्त कम दुश्मन ज्यादा हैं। दोनों के बीच तरकार को लेकर कई तरह की कहानियां हैं। कोई हीरोइन को वजह बताता है तो कोई ऋतिक की फिल्म 'गुजारिश' पर सलमान के कमेंट को दुश्मनी की वजह मान रहा है। पर वजह जो भी हो, दोनों के बीच दुश्मनी साफ तौर पर देखने को मिलती है।

पिछली बार भी ऋतिक रोशन बिग बॉस पर तो आए मगर सलमान से नहीं मिले बल्कि घर के अंदर रह रहे मेहमानों से मिलकर वापस चले गए। ऐसे में इस बार भी कम ही उम्मीद है ऋतिक अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए सलमान के साथ नजर आएं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें