फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: मुस्लिम होकर हिंदू धर्म में आस्था रखते हैं ये सितारे, अक्सर भगवान के दर्शन के लिए जाते हैं मंदिर

Sun, 10 Sep 2023 11:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में अभिनेता और अभिनेत्री अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इन सितारों की दीवानगी फैंस पर इस कदर चढ़ी होती है कि वे मजहब और धर्म की दीवार को अपने आड़े नहीं आने देते और सितारे चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, उन्हें खूब प्यार करते हैं। ऐसे सितारे भी केवल अपनी अदाकारी और करियर को ही अपना सब कुछ मानते हैं और सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो मुस्लिम होकर हिंदू धर्म में विश्वास करते हैं और अक्सर मंदिर भी जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का। किंग खान भी मुस्लिम हैं, लेकिन वह हिंदू धर्म में अपनी पूरी आस्था रखते हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान को कई बार मंदिर और गुरुद्वारे में जाता हुआ देखा गया है। यह अपनी पत्नी के साथ भी मंदिर में जाते हैं। कभी कभी अपने छोटे बेटे अबराम के साथ भी मंदिर में जाते हुए देखे गए हैं। शाहरुख खान ने अपने घर के अंदर भी हिंदू मंदिर स्थापित किया है। इसके साथ ही शाहरुख वैष्णो देवी मंदिर भी दर्शन के लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता सलमान खान। सलमान खान भी मुस्लिम होकर हिंदू धर्म का पूरा सम्मान करते हैं। भाईजान भगवान श्री गणेश जी के सबसे बड़े भक्त हैं। वह हर साल गणेश जी की खूब पूजा-आराधना करते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हमेशा सलमान खान भगवान गणेश जी को अपने घर लेकर आते हैं। इसके साथ ही अपनी फिल्म के रिलीज के समय वह मंदिर जाते हैं।

4 of 6
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सारा अली खान
इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सारा अली खान भी शामिल हैं। सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा बचपन से ही हिंदू धर्म में आस्था रखे हुए हैं। सारा अली खान को कई बार मंदिर में पूरी विधि-विधान पूर्वक भगवान की पूजा अर्चना करते हुए देखा गया हैं। अभिनेत्री को धर्म-जाति से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। भले ही इनके पिता मुस्लिम धर्म के हैं, लेकिन अभिनेत्री धर्म और जात पात को तवज्जो देने की बजाय इंसानियत में ज्यादा विश्वास रखती हैं। सारा भोलेनाथ की बहुत बड़ी भक्त हैं। अक्सर वह महाकाल के दर्शन करने जाती हैं। हालांकि अक्सर उन्हें इस वजह से ट्रोल भी किया जा चुका है, लेकिन अभिनेत्री ने ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा था कि वह उनकी अपनी जिंदगी और सोच है कि वह कब क्या करें और किसकी पूजा करें।
विज्ञापन

5 of 6
सोहा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सोहा अली खान
सैफ अली खान की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान भी इस लिस्ट के शामिल हैं। सोहा भी मुस्लिम होते हुए हिंदू धर्म में विश्वास करती हैं। सोहा अली खान को भी कई बार मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए देखा गया है। सोहा अली खान को मंदिर में जाना बहुत अच्छा लगता है। आमतौर पर यह नियमित रूप से मंदिरों में दर्शन करने के लिए जाती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साजिद खान, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद-फराह
साजिद खान और उनकी बहन फराह खान भी इस लिस्ट के शामिल हैं। साजिद खान भी हिंदू धर्म में पूरी आस्था रखते हैं और अक्सर मंदिर जाते हैं। ठीक उसी तरह उनकी बहन फराह खान भी हिंदू धर्म का सम्मान करती हैं और अक्सर त्योहारों में मंदिर जाती हैं। इसके साथ ही वह अक्सर मंदिर में भी दर्शन करने के लिए जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें