बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की एंट्री रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 में हो गई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर के साथ काम करने को लेकर डायना भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। Sir Madam Sarpanch: गांवों के लिए सात समंदर पार से लौटी एना की कहानी, सीमा बिस्वास का मिला दमदार साथ
विज्ञापन
2 of 5
डायना पेंटी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेक्शन 84 का हिस्सा बनकर अभिनेत्री काफी ज्यादा खुश हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ''सेक्शन 84 मेरे लिए बहुत स्पेशल है। केवल इसलिए नहीं कि इसकी कहानी दिलचस्प है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसमें मुझे लेजेंड्री एक्टर मिस्टर बच्चन के साथ काम करने का सौभाग्य मिलने वाला है। ईमानदारी से कहूं तो मेरा यह सपना आखिरकार साकार हो गया।'' Vivek Dahiya: विवेक दहिया-कुमार शानू की बेटी शैनन संग करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म को लेकर कही यह बात
बता दें कि फिल्ममेकर रिभु दासगुप्ता की अगली फिल्म, एक कोर्टरूम ड्रामा थ्रिलर, जिसमें अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशन के साथ रिभु ने फिल्म की कहानी भी लिखी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ को आखिरी बार फिल्म गुडबाय में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में थीं। इसके अलावा वह जल्द ही प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में भी नजर आने वाले हैं। Upasana: आखिर क्यों 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं राम चरण और उपासना, RRR स्टार की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी