निर्देशक अभिषेक कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म आजाद का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन डेब्यू करने जा रहे हैं। इन स्टार किड्स के अलावा भी अभिषेक अपनी कई फिल्मों से स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक कपूर के निर्देशन में स्टार किड्स का डेब्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम
2006 में फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने रॉक ऑन के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की। अभिषेक की फिल्मों में कलाकरों को देखकर लगता है कि उन्होंने करण जौहर की राह थाम ली है, जैसे करण कई स्टार किड्स को अपनी फिल्मों में डेब्यू का मौका देते आए हैं। ठीक उसी तरह से अब आजाद फिल्म के निर्देशक अभिषेक भी अपनी फिल्मों से कई स्टार किड्स को लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें उनकी लेटेस्ट फिल्म आजाद भी शामिल है। आजाद मूवी में राशा थडानी और अमन देवगन डेब्यू करने जा रहे हैं, तो कुछ स्टार किड्स पहले ही अभिषेक की फिल्म से डेब्यू कर चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
राशा थडानी और अमन देवगन- फिल्म आजाद से करेंगे डेब्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani
राशा थडानी और अमन देवगन
फिल्म आजाद 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इस फिल्म से राशा थडानी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं, तो वहीं अमन भी इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर रहे हैं। इस फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर और गाने तक प्रशंसकों को बेहद पसंद आए। अब इसकी रिलीज का प्रशंसकों को इंतजार है।
विज्ञापन
3 of 5
सारा अली खान ने केदारनाथ से किया था बॉलीवुड डेब्यू
- फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95
सारा अली खान - केदारनाथ
2018 में आई अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान ने डेब्यू किया था। 2013 के उत्तराखंड बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सारा ने अपनी बेहतरीन भूमिका से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में सारा के अलावा सुशांत सिंह राजपूत ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी।
प्राची देसाई और फरहान अख्तर ने फिल्म रॉक ऑन से की थी अभिनय की शुरुआत
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राची देसाई-फरहान अख्तर- रॉक ऑन
2008 में रिलीज हुई रॉक ऑन फिल्म से फरहान अख्तर और प्राची देसाई ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अभिषेक कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी से ज्यादा इसके गाने प्रसिद्ध हुए। इस फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म थी, जिसने फरहान अख्तर को बतौर अभिनेता के रूप में स्टार बना दिया। वो बात अलग है कि इस फिल्म के बाद प्राची का करियर कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, उन्हें पहले टीवी धारावाहिक 'कसम से' में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।
सुशांत सिंह राजपूत ने 'काई पो चे' से की थी बॉलीवुड करियर की शुरुआत
- फोटो : इंस्टाग्राम@sushantsinghrajput
सुशांत सिंह राजपूत - काई पो चे
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो चे' से अपने बॉलीवुड अभिनय की शुरुआत की थी। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित थी। काई पो चे ने, ना केवल सुशांत को फिल्म उद्योग में पेश किया, बल्कि उन्हें प्रसिद्धि भी दिलाई। इस फिल्म के बाद उन्हें एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और छिछोरे में सफल भूमिकाएं मिलीं।