फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हुए ये सितारे, पुलिस ने भी काटा भारी-भरकम चालान

Sat, 15 Jul 2023 05:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
इन सेलेब्स ने तोड़ा ट्रैफिक रूल - फोटो : अमर उजाला
ग्लैमरस वर्ल्ड के कई सितारे अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में अपने शानदार अभिनय के दम पर वे सुर्खियां बटोरते हैं। भले ही वे कितने ही फेमस क्यों न हो, लेकिन कानून के लिए वे आम लोगों की तरह ही हैं। कानून और नियम के आगे सेलेब्स भी आम लोगों के बराबर ही हैं। हालांकि, कुछ सेलेब्स ऐसे हैं, जो ट्रैफिक रूल तोड़ते हुए पकड़े गए हैं, जिसके बाद उन्हें काफी परेशानी हुई है। चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिन्हें ट्रैफिक रूल तोड़ने के बाद चालान भरना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 8
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
दलपति विजय
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता दलपति विजय का। दरअसल, हाल ही में दलपति विजय को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया, उन्होंने सिग्नल का पालन नहीं किया। दलपति विजय ने रेड सिग्नल जंप किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इसके बाद अभिनेता पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
विज्ञापन

3 of 8
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में अपना नाम आता है हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का। बिग बी को भी एक बार सोशल मीडिया पर ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में ट्रोल किया गया था। इसके साथ ही उनका चालान भी काटा गया था। दरअसल, वह बाइक पर बैठे हुए बिना हेलमेट के राइड लेते नजर आए थे।

4 of 8
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social media
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा पर भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में जुर्माना लगाया गया था। दरअसल, अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बाइक पर अपने बॉडीगार्ड के साथ राइट करती हुई दिखी थीं। इस दौरान वह बिना हेलमेट लगाए शूटिंग पर पहुंची थीं। इसके साथ ही उनके बॉडीगार्ड ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। फिर, मुंबई पुलिस ने उनका साढ़े दस हजार का चालान काटा था।
विज्ञापन

5 of 8
विवेक ओबेरॉय - फोटो : social media
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय भी उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्हें ट्रैफिक रूल तोड़ने के चक्कर में चालान भरना पड़ा है। दरअसल, विवेक ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अभिनेता का 500 रुपये का चालान भी काटा था।
विज्ञापन

6 of 8
वरुण धवन - फोटो : Social media
वरुण धवन
वरुण धवन भी ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हैं। वरुण धवन साल 2017 में तब मुश्किल में पड़ गए थे, जब ट्रैफिक जाम के बीच उन्होंने अपनी कार की खिड़की से बाहर निकलकर एक फैन के साथ रोड पर सेल्फी ले ली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ एक्शन लिया था। वरुण ने भी अपनी गलती मानी थी। पुलिस ने सोशल मीडिया में इस बारे में पोस्ट कर चेतावनी जारी की थी। साथ ही एक्टर को वार्निंग देते हुए पब्लिक प्लेस पर अच्छे से बिहेव करने को कहा था।
विज्ञापन

7 of 8
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में हजारों का चालान भर चुके हैं। दरअसल, फिल्म 'शहजादा' की रिलीज के समय कार्तिक सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लग्जरी काली कार को गलत साइड पार्क कर दिया था, जिसकी वजह से मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार का चालान काटा था और ट्विटर पर फिल्मी अंदाज में चेतावनी भी जारी की थी।
विज्ञापन

8 of 8
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी ट्रैफिक रूल तोड़ने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं। सारा अली खान बिना हेलमेट के दिल्ली के ट्रैफिक में बाइक पर बैठी नजर आई थीं। ऐसे में सारा का चालान कट गया। दरअसल, सारा बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ बाइक की बैक सीट पर बैठी देखी गई थीं। कार्तिक ने तो हेलमेट पहना था, लेकिन सारा बिना हेलमेट के थीं, जिसके लिए उन्हें चालान भरना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें