रविवार को मुंबई में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। अवॉर्ड सेरेमनी में फिल्मों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सितारों को सम्मानित किया गया। साथ ही उन फिल्मों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बड़े पर्दे पर बेहतरीन आमद दी। इस खास मौके के लिए सभी फिल्मी सितारे रेड कार्पेट पर अपनी चमक बिखेरते नजर आए। अवॉर्ड फंक्शन में गली ब्वॉय, वॉर और आर्टिकल 15 ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
विज्ञापन
2 of 6
भूमि पेडनेकर
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
अवॉर्ड्स की शाम सितारों के नाम रही। इस दौरान कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। जिसमें बेस्ट डायरेक्टर पॉपुलर का अवॉर्डजोया अख्तर को फिल्म गली ब्वॉय के मिला। तो वहीं बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स च्वॉइस भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू को दिया। बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस मेल का अवॉर्ड आयुष्मान खुराना को दिया गया। तो वहीं डायरेक्टर अनुभव सिन्हा को फिल्म आर्टिकल 15 के लिए बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक च्वॉइस से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
इस खास मौके पर सितारों का जलवा देखने लायक था। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस खास मौके पर सेक्सी लुक में नजर आईं। दीपिका ब्लैक कलर के वन शोल्डर गाउन में बला की खूबसूरत नजर आईं।
4 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
तो वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस खास मौके के लिए मल्टीकलर सारी को चुना। आलिया का इंडियन लुक सभी को काफी भाया और उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
5 of 6
कियारा आडवाणी
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी वन साइड शोल्डर स्लिट ड्रेस में गजब की खूबसूरत लग रही थीं। सारा अली खान ने भी सिल्वर रंग के वन पीस में अपनी अदाओं से कहर ढाया।