फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stars Kids: आयरा खान से लेकर शाहीन भट्ट तक, बॉलीवुड छोड़ अन्य क्षेत्रों में नाम कमा रहे हैं ये स्टारकिड्स

Mon, 09 Dec 2024 10:42 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बॉलीवुड अभिनेताओं के बच्चे भी अभिनेता ही बनेंगे' इस कथन को छोड़ते हुए कुछ स्टारकिड्स अलग क्षेत्रों में अपना नाम बना रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इन स्टारकिड्स के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
स्टार किड्स - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने फिल्मों से दूर रह कर सोशल वर्क कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे बॉलीवुड में काम करना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। मानसिक रोगियों के लिए सोशल वर्क करती हैं। साथ ही 'सेक्शन 8' नामक कंपनी की मालकिन भी हैं। ऐसे ही कुछ और भी स्टार किड्स हैं जो बॉलीवुड में न जाकर अगल क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या नवेली नंदा
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड में न आकर एक बिजनेस वूमेन बनने चाहती हैं। वे आरा हेल्थ की को फाउंडर हैं। साथ ही कई सोशल वर्क भी करती हैं। नव्या का फिल्मों में आने का मन नहीं है बल्कि वे अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं।
 

Hema malini: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने लुटाया प्यार, पोस्ट कर लिखा- 'मैंने आपका दिल थामा जैसे...'





 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी मेहता
जूही चावला की बेटी जान्हवी मेहता भी सिनेमा से दूर रहना पसंद करती हैं। वे अपनी जब 17 साल की थीं, तब वो आईपीएल के ऑक्शन में शामिल हुई थीं और वो सबसे कम उम्र की बोली लगाने वाली थीं। वे अपनी मां के साथ आईपीएल टीम की सह-मालकिन हैं।
 

Salman Khan: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाथ में हथियार लिए बॉडीगार्ड, कुछ इस तरह मुंबई वापस लौटे सलमान खान

4 of 5
शाहीन भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम shaheenb
शाहीन भट्ट
आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने भी फिल्मों से दूर रहकर लेखन में करियर बनाया। उनकी सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब है- 'आई हैव नेवर बीन अनहैप्पीयर'।
 

Katrina Kaif Vicky Kaushal: एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए कैटरीना कैफ-विक्की, फैंस ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेदांत माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम
वेदांत माधवन
आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन फिल्मों से दूर रहना पसंद करते हैं। वे नेशनल स्वीमर हैं। आर माधवन ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अपने बेटे को छूट दी है कि वे जो चाहें कर सकते हैं।

Sonam Kapoor: सपने में इस इंसान से मिलना चाहती हैं सोनम कपूर, पोस्ट साझा कर बताई अपने दिल की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें