24th ITA Awards 2024: मुंबई में आयोजित इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स में इस साल भी कई भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड स्टार्स का मेला देखने को मिला। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के दौरान छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की और अपने विचार भी शेयर किए।
विज्ञापन
1 of 6
इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय टेलीविजन और OTT प्लेटफॉर्म्स की दुनिया के बेहतरीन चेहरों और शोज को सम्मानित करने वाले इस अवॉर्ड शो में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत कर शाम को और भी खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन
2 of 6
इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, जिसे आईटीए पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, हिंदी भाषा के टेलीविजन में उत्कृष्टता का सम्मान करने के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी द्वारा आयोजित एक वार्षिक पुरस्कार समारोह है।
विज्ञापन
3 of 6
इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों पिंक रंग की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिखीं। इस दौरान उन्होंने कहा, ''बधाई हो सभी को, जब से यह अवॉर्ड शुरू हुआ है तभी से मैंने इसे देखा है और यह काफी बड़ा है।''
4 of 6
इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाकी सेलेब्स की तरह ही बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भी काफी स्टाइलिश अवतार में पुरस्कार समारोह में पहुंची और उन्होंने कहा, ''मैं पहली बार इस अवॉर्ड शो पर आई हूं। मैं यहां आकर बहुत ज्यादा खुश हूं। मैं इवेंट के ऑर्गनाइजर को बधाई देती हूं कि उन्होंने इतना भव्य पैमाने पर इसको आयोजित किया है। साथ ही उन सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं, जो आज यहां परफॉर्म करने वाले हैं।'' वहीं दूसरी ओर मल्लिका शेरावत ने एक बार फिर से अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी को हौरान कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन भी अपने स्टाइलिश अंदज में यहां पहुंचे और उन्होंने कहा, ''मैं फिर से इस अवॉर्ड समारोह का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं।'' वहीं टीवी की प्रसिद्ध और स्टाइलिश अभिनेत्री निया शर्मा ने भी रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरा और इस दौरान उन्होंने कहा, ''हर साल मेरा सौभग्य है कि मुझे यहां पर परफॉर्म करने का मौका मिलता है। इस बार मैं दिग्गज अभिनेत्री हेलेन जी के ट्रिब्यूट के लिए एक धमाकेदार परफॉर्मेंस करने वाली हूं और मैंने कोशिश की है कि मैं बिल्कुल उनकी तरह दिख सकूं।'' इस दौरान भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा, सबसे पहले रवि किशन ने मीडिकर्मियों का लव यू बोला और कहा, ''ये अवॉर्ड अपने आप में एक सम्मान है। यह अवॉर्ड कलाकारों के सपनों और मेहनत का फल है।' Kareena Kapoor Khan: कौन है करीना कपूर खान की पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी, शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुपमा टीवी शो की प्रसिद्ध अभिनेत्री रुपाली गांगुली के अलावा शो पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन भी नजर आईं। इन दोनों स्टार्स के अलावा मुनमुन दत्ता ने शो को लेकर अपनी एक्सइटमेंट शेयर करते हुए कहा, ''मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। ITA अवॉर्ड्स विनर 2024 के विजेता कई स्टार्स रहे। 'उड़ने की आशा' को मिला बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड। वहीं अनुपमा फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली को बेस्ट आइकॉनिक टीवी पर्सनैलिटी के अवॉर्ड से नवाजा गया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता; के हर्षद चोपड़ा को पॉपुलर टीवी अभिनेता का अवॉर्ड मिला और प्रणाली राठौड़ को बेस्ट टीवी अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया। Ananya Panday: बेटी अनन्या के लिए भावुक हुए पिता चंकी पांडे, बोले- यह सब कहां से शुरू हुआ विश्वास नहीं हो रहा