फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड किड्स के बच्चे मीडिया के सामने आने से हैं कतराते, तो कुछ को एक झलक ने ही बना दिया स्टार

Wed, 13 Mar 2019 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
Taimur Aardhya Nysa - फोटो : twitter
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की हाई प्रोफाइल शादी के बाद 10 मार्च को मुंबई के जियो पार्क में वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। अंबानी परिवार के इस समारोह में बॉलीवुड के सितारों के अलावा, खेल और राजनीति जगत के कई जाने-माने चेहरे भी नजर आए। पहले शादी और बाद में इस रिसेप्शन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। इन्हीं में से एक वीडियो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अभिषेक और ऐश्वर्या - फोटो : instagram
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में एक-एक करके सितारे आ रहे थे और मीडिया के आगे पोज दे रहे थे। इसी क्रम में अभिषेक और ऐश्वर्या भी अपनी बेटी आराध्या के साथ स्टेज पर पहुंचे। स्टेज पर एक ओर जहां अभिषेक और ऐश्वर्या फोटोग्राफर्स को लुक दे रहे थे वहीं आराध्या कभी दाएं सिर घुमा रही थीं तो कभी बाएं। इसी बीच अभिषेक और ऐश्वर्या उनसे झुककर कुछ कहते हैं लेकिन कैमरे की लाइट लगातार चमकती रहती है और इसी दौरान आराध्या का एक वीडियो रिकॉर्ड हो जाता है, जिसमें वो कहती हुई सुनाई पड़ती हैं 'अब बस करो'। 
विज्ञापन

3 of 6
twinkle khanna - फोटो : file photo
एक ओर जहां बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों को मीडिया के सामने लाने से गुरेज नहीं करते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों को कैमरे से दूर रखना ही पसंद करते हैं। अक्षय कुमार उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने बच्चों को मीडिया से दूर ही रखना पसंद करते हैं। बीते दिनों उनकी बेटी जब अपनी मां ट्विंकल खन्ना के साथ बाहर निकलीं तो पापाराजी का शिकार हो गईं और उसके बाद ट्रोल। 

4 of 6
nysa - फोटो : file photo
इसके अलावा अजय देवगन और काजोल भी अपने बच्चों को मीडिया से दूर ही रखते हैं। सिंगापुर में पढ़ाई कर रही काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा भी कुछ दिन पहले पापाराजी का शिकार हुईं और उसके बाद ट्रोलिंग का। उनके कपड़ों को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। बेटी को ट्रोल किए जाने को लेकर अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में दुख भी जताया था और कहा था कि कई बार बॉलीवुड में होने का खामियाजा हमारे बच्चों को भुगतना पड़ता है। इसके अलावा काजोल का बेटा युग भी ट्रोलर्स का निशाना बन चुका है। 
विज्ञापन

5 of 6
Suhana Khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी सोशल मीडिया पर 2018 में ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अपनी एक बिकनी में फोटो शेयर की थी जिसकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। वहीं, बॉलीवुड में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिन्हें अपने बच्चों को मीडिया के सामने लाने में कोई परेशानी नहीं होती। इसमें सबसे पहला नाम है करीना कपूर और सैफ़ अली खान के 'नवाब' तैमूर अली खान का। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
taimur - फोटो : amar ujala
तैमूर देश के सबसे चहेते स्टार किड हैं। लगभग हर रोज ही उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। उनकी ज्यादातर तस्वीरों में वह अपनी नैनी के साथ ही नजर आते हैं। इस बात के लिए करीना कई बार ट्रोल भी हो चुकी हैं, हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले आरोपों का खण्डन एक रेडियो टॉक शो में किया और कहा, 'मुझे एक तस्वीर पर ट्रोल किया गया कि मैं एक अच्छी मां नहीं हूं। लोगों को मुझे जज करने का हक किसने दिया? आखिर वह लोग जानते क्या हैं मेरी जिंदगी के बारे में?' करीना कपूर के अलावा उनकी बहन करिश्मा कपूर भी अक्सर अपने बच्चों के साथ नजर आ जाती हैं। इसके अलावा सोहा अली खान भी कई बार अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक जगहों पर नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें