फिल्म 'जाट' में विलेन बने रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
नेगेटिव रोल में दिखे रणदीप
'जाट' का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। सनी देओल के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, रेजिना कैसेंड्रा और सायमी खेर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्क्रीन पर आमने-सामने होंगे। फिल्म में रणदीप हुड्डा विलेन राणातुंगा की भूमिका में हैं।